BREAKING: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को बम से उड़ान की धमकी के बाद हड़कंप, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट ने आज, सोमवार (31 अगस्त) को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saudi Arabia to Delhi Air India Express flight made an emergency landing
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को बम से उड़ान की धमकी के बाद हड़कंप | Image: ANI/Representative

आज, सोमवार (31 अगस्त) को सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (SVPI) एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। फ्लाइट ने बम की धमकी की खबर के बाद लैंडिंग की। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट का टर्मिनल स्टाफ ने एक अलग जगह पर सैनिटाइज़ेशन प्रोसेस शुरू कर दिया। प्रोसेस के बाद फ्लाइट में सवार लोगों की गिनती भी की जाएगी। बम की धमकी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, अभी एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच चल रही है।

टॉयलेट में "बम" लिखा एक नोट मिला

शुरुआती जानकारी के अनुसार बम की धमकी की खबर के बाद लैंडिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार दम्मम (गल्फ़) से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, जब एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में "बम" लिखा एक नोट मिला। फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर ले जाया गया है। अभी एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच चल रही है। वहीं, बम की धमकी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।

फ्लाइट में 32 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। फिलहाल, सभी यात्री को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर ले जाया गया है। अभी एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच चल रही है। वहीं, एयरपोर्ट अधिकारी जांच में जुट गए हैं। फिलहाल, अभी एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच चल रही है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'वो कोई शरीफ थे, जिनका एनकाउंटर हुआ, समाज के लिए...', सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर फूटा अंकित बालियान की पत्नी का गुस्सा, कहा- CM योगी का शुक्रगुजार...
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड