सऊदी अरब ने 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटा निर्धारित किया: सरकार

Haj Quota: सरकार ने बताया कि सऊदी अरब ने 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटा निर्धारित किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Haj Quota: सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि 2025 के लिए सऊदी अरब ने 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों की खातिर हज कोटा निर्धारित किया है जिसे भारतीय हज समिति और हज समूह आयोजकों (एचजीओ) के बीच वितरित किया गया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के लिए कोटा 70:30 के अनुपात में भारतीय हज समिति और एचजीओ के बीच वितरित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हज 2025 के लिए, एचजीओ को आवंटित हज यात्रियों का कोटा भारत के कुल 1,75,025 का 30 प्रतिशत (52,507) है।

उन्होंने कहा कि हज कोटा आवंटन और हज समूह आयोजकों से संबंधित नियम-शर्तें भारत तथा सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौते द्वारा शासित होती हैं, जिनमें कई जमीनी हकीकतों को ध्यान में रखा जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत का ‘संतुलित’ दृष्टिकोण है: जयशंकर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड