अपडेटेड 23 August 2024 at 20:31 IST

'सफेद हेलमेट और गले में ब्लूटूथ...', रेप वाली रात ऐसा था संजय रॉय का हुलिया, सामने आई पहली फोटो

Kolkata Case: रिपब्लिक भारत के हाथ लगी फोटो में संजय रॉय अस्पताल के सेमिनार हॉल के पास दिख रहा है। CCTV में संजय रॉय के गले में ब्लूटूथ दिख रहा है।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Roy  Kolkata Doctor Rape murder Case
रेप वाली रात ऐसा था संजय रॉय का हुलिया, सामने आई पहली फोटो | Image: Republic

Kolkata Doctor Rape-murder Case: कोलकाता रेप और हत्या मामले में हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए CBI हर बारीक से बारीक चीज का ख्याल रख रही है। मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की भी अनुमति मिल गई है। घटना वाले दिन आरोपी संजय रॉय CCTV में कैद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सक के शव के पास एक ब्लूटूथ डिवाइस मिलने के बाद रॉय की गिरफ्तारी हुई थी। रॉय को कॉलेज के सेमिनार हॉल में जाते हुए देखा गया था और वहीं पर डॉक्टर का शव मिला था।

रिपब्लिक भारत के हाथ मुख्य आरोपी संजय रॉय की एक तस्वीर लगी है। जिसमें वो देर रात अस्पताल के सेमिनार हॉल के पास दिख रहा है। इस CCTV ग्रैब फोटो में संजय रॉय के गले में ब्लूटूथ दिख रहा है। इसी ब्लूटूथ के आधार पर संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई थी। कोलकाता पुलिस ने हॉस्पिटल के इन्हें CCTV फुटेज और ब्लूटूथ के आधार पर संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। जिसके बाद संजय रॉय ने अपना गुनाह कबूल किया था। इस फोटो में संजय रॉय के हाथ में सफेद रंग का हेलमेट भी नजर आ रहा है, जो कोलकाता पुलिस इस्तेमाल करती है।

CBI 14 अगस्त से कर रही जांच

33 साल का संजय रॉय 2019 में एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि रॉय ने कम से कम चार शादियां की थीं। उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। CBI को अब संजय रॉय की डीएनए और मनोविश्लेषण रिपोर्ट का इंतजार है, जो उसकी जांच को आगे की दिशा देगी। बता दें, अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। इस मामले में अगले दिन संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया था। कलकात्ता हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को मामले की CBI जांच का आदेश दिया था और सीबीआई ने 14 अगस्त को मामले की जांच शुरू की थी।

संजय रॉय के दोस्त का खुलासा

कोलाकात कांड के आरोपी संजय रॉय को लेकर उसके दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। संजय रॉय के दोस्त के मुताबिक वो हमेशा शराब के नशे में रहता था। आसपास की लड़कियों से अक्सर छेड़खानी करता था। संजय रॉय सेक्स एडिट था, जिस वजह से वो अक्सर रेड लाइट एरिया जाता था। संजय के दोस्त के मुताबिक वह अक्सर लोगों से झगड़ा करता था और पुलिस में होने का रोब जमता था। वो अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था, उसके घर से अक्सर लड़ाई की आवाज आती थी। संजय रॉय के दोस्त से CBI ने भी पूछताछ की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'दो बार बात हुई, बोली जूनियर को खाना खिला रही हूं', अभया के माता-पिता की जुबानी उस काली रात की कहानी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 23 August 2024 at 20:07 IST