संदेशखाली मामले के बाद हिंदुओं को लुभाने की कोशिश में ममता, पहली बार रामनवमी पर छुट्टी का ऐलान

West Bengal News: संदेशखाली मामले के बाद ममता सरकार हिंदुओं को लुभाने की कोशिश में नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
West Bengal CM Mamata Banerjee at Sanhati Rally
ममता बनर्जी | Image: @AITCofficial/X

West Bengal News: संदेशखाली मामले के बाद ममता सरकार हिंदुओं को लुभाने की कोशिश में नजर आ रही है। पहली बार पश्चिम बंगाल सरकार ने रामनवमी पर छुट्टी का ऐलान किया है।

बीजेपी ने ली चुटकी

बंगाल में रामनवमी पर पहली बार छुट्टी के ऐलान के बाद बीजेपी ने भी चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस फैसले को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठाया है।

BJP नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा- 'ममता बनर्जी, जो हर बार 'जय श्री राम' सुनते ही गुस्से से नीली हो जाती थीं, उन्होंने अब पश्चिम बंगाल में राम नवमी (17 अप्रैल) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसा उन्होंने अपनी हिंदू विरोधी छवि को भुनाने के लिए किया है। हालांकि बहुत देर हो चुकी है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि रामनवमी के जुलूस पर कोई पथराव न हो।'

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: शरद पवार ने पहले उम्मीदवार का किया ऐलान, बारामती से चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड