'ये मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं...', संभल में मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर पथराव को लेकर BJP भड़की

बीजेपी ने कहा कि संभल में कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई टीम पर पथराव करना, ये निश्चित तौर पर बताता है कि इन लोगों का संविधान पर विश्वास नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal shahi jama masjid controversy
sambhal shahi jama masjid controversy | Image: R Bharat

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने गई अफसरों की टीम पर पथराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। रविवार को संभल में पुलिस और सर्वेक्षण टीम पर पथराव हुआ है। हाथापाई और धक्कामुक्की के बाद भीड़ बेकाबू हो चुकी है। हजारों लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव बरसाए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को भी बल का प्रयोग करना पड़ा है। इस बवाल पर फिलहाल बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है।

बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहते हैं कि संभल में कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई टीम पर पथराव करना, ये निश्चित तौर पर बताता है कि इन लोगों का संविधान पर विश्वास नहीं है। देश की न्याय पालिका और कानून व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। राकेश त्रिपाठी ने उपद्रवियों को लेकर कहा कि ये मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं है, जो आप जोर दबाव के आधार पर किसी प्रकार की कार्यवाही कर सकते हैं।

'कानून हाथ में लेने की कोशिश तो कठोर कार्रवाई होगी'

बीजेपी प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा- 'अगर किसी तरह की आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीके से और न्यायपालिका में विश्वास करके, अपील करके ऊपरी अदालत में जाना चाहिए। लेकिन कोई बल प्रयोग करके किसी तरह का कब्जा स्थापित करने की कोशिश कर रहा है तो ये स्वीकार नहीं हो सकता है। राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। कानून व्यवस्था संभालने के लिए बहुत कठोरता से कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर अगर कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कठोर कार्रवाई होगी। हमारी अपील है कि लोग वहां शांति व्यवस्था बनाने का काम करें और कोर्ट के आदेश का पालन करें।'

संभल में क्यों है भारी बवाल?

हिंदू पक्ष संभल में शाही जामा मस्जिद की जगह पर मंदिर होने का दावा कर रहा है। कोर्ट में हिंदू पक्ष की ओर से मस्जिद के अंदर सर्वे की अर्जी डाली गई थी। इस पर स्थानीय अदालत ने सर्वे का आदेश भी दिया। 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में एक सर्वे हुआ। हालांकि उसी के बाद से संभल में विशेष समुदाय के लोग आक्रोशित हैं। स्थिति खराब ना हो, उसके पहले संभल में पहले से ही पुलिसबल की तैनाती है।

Advertisement

हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रविवार को पुलिस और अधकारियों की टीम फिर से सर्वे के लिए गई। सर्वे शुरू होने से पहले ही विशेष समुदाय के लोगों और वहां मौजूद पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे और लोग बेकाबू होने लगे। कुछ देर बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। सर्वे रोकने के लिए मस्जिद के पास हजारों लोग जमा हैं।

यह भी पढ़ें: संभल की जामा मस्जिद का फिर होगा सर्वे, कोर्ट में दाखिल होनी है रिपोर्ट

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड