Sambhal: संभल की जामा मस्जिद का फिर होगा सर्वे, कोर्ट में दाखिल होनी है रिपोर्ट

हिंदू पक्ष ने जामा मस्जिद की जगह वहां मंदिर होने का दावा किया है। इस पर बड़ा फैसला देते हुए कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal masjid
sambhal masjid | Image: Social Media

Sambhal Jama Masjid Controversy: यूपी के संभल में जामा मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मस्जिद का एक बार फिर से सर्वे कराने जाने की तैयारी है। संभल में जहां जामा मस्जिद स्थित है वहां हिंदू पक्ष ने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। कोर्ट ने इस पर सर्वे का आदेश भी दिया।

कोर्ट के आदेश पर मंगलवार (19 नवंबर) को शाही जामा मस्जिद का सर्वे हुआ था। अब रविवार (24 नवंबर) को फिर से मस्जिद का सर्वे कराया जाएगा।

कल फिर होगा सर्वे

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 7 बजे से कोर्ट कमिश्नर सर्वे दोबारा शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को दो घंटे तक सर्वे हुआ था।

कोर्ट के आदेश पर सर्वे

संभल में शाही जामा मस्जिद- हरिहर मंदिर विवाद बना हुआ है। हिंदू पक्ष का दावा है कि जिस जगह पर शाही जामा मस्जिद मौजूद हैं, वहां श्री हरिहर मंदिर हैं। मामला बढ़ते-बढ़ते कोर्ट तक पहुंचा। इसके बाद मंगलवार (19 नवंबर) को विवाद में बड़ा फैसला देते हुए कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया।

Advertisement

कोर्ट के आदेश के कुछ घंटों बाद ही सर्वे की एक टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची और वहां सर्वे किया। करीब दो घंटे तक वहां सर्वे चला था। बता दें कि सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल होनी है।

बर्क बोले- मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद रहेगी

मस्जिद के सर्वे को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।  सपा सांसद जियाउररहमान बर्क कोर्ट के आदेश के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के इस आदेश से सहमत नहीं है।

Advertisement

बर्क ने एक बयान में कहा था कि ये मेरा अधिकार है कि मैं कोर्ट के आदेश के खिलाफ आगे जा सकता हूं। मैं कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हूं। मेरे पक्ष के लोगों को नोटिस नहीं दिया गया। सर्वे का आदेश देने से पहले उनको सुना जाना चाहिए था। हमें हैरानी है कि संभल के पुलिस-प्रशासन और अधिकारी को क्या हो गया? यहां पर की 1-2 घंटे में सर्वे करा दिया। इतनी जल्दी क्या थी? उनके सामने क्या मजबूरी थी? सर्वे तो कभी भी हो सकता था, लेकिन पुलिस इतनी जल्दी किसी और चीज में कर लेता तो मुझे भी खुशी होती। मैं खुलेआम बोल रहा हूं... ये मस्जिद थी मस्जिद है और मस्ज्दि रहेगी।

हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां हरिहर मंदिर मौजूद था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि संभल में श्री हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसी को लेकर दावा पेश किया गया है। यह एक ASI संरक्षित इलाका है। वहां बहुत सारे चिन्ह और निशान हैं जो मंदिर के है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से फूलपुर तक खिला BJP का कमल, साइकिल कहां चली, UP उपचुनाव में कौन कहां से जीता? पूरी List
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड