अपडेटेड 1 December 2024 at 14:04 IST

'मस्जिद को गिरा के मंदिर ढूंढ लो', महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान- बांग्लादेश और भारत में फर्क नहीं

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया है कि हिंदुस्तान में आज के हालात में लोगों को लड़ाया जा रहा है। बांग्लादेश और हिंदुस्तान में कोई फर्क नहीं है।

Follow : Google News Icon  
PDP president Mehbooba Mufti
पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती | Image: PTI/File

Mehbooba Mufti Controversial Statement: महबूबा मुफ्ती ने संभल और अजमेर के मस्जिद वाले मुद्दे उठाते हुए विवादित बयान दे डाला है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिंदुस्तान के हालातों की तुलना बांग्लादेश से की है, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया है कि हिंदुस्तान में आज के हालात में लोगों को लड़ाया जा रहा है।

पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती जम्मू में बोल रही थीं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में हालात अच्छे नहीं हैं। हमारे नेताओं ने इसे सभी धर्मों का घर बनाने का प्रयास किया। गांधीजी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मुझे डर है कि हमें 1947 जैसी स्थिति में धकेला जा रहा है। आप (केंद्र सरकार) क्या करते हैं, मंदिर खोजने के लिए मस्जिद को ध्वस्त कर देते हैं। संभल में देखिए क्या हुआ, युवाओं को मार डाला गया और आवाज उठाई तो उमर खालिद की तरह आपको भी जेल में डाल दिया जाएगा। अब जिस अजमेर शरीफ को सभी पूजते हैं, अब वहीं उसे खोदकर मंदिर ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत में हालात बांग्लादेश जैसे ही- महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख ने अपने बयान में कहा- 'हमने जो सुना, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। यदि हम भी ऐसा ही करें तो क्या होगा? हममें और बांग्लादेश में क्या फर्क होगा।' महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बांग्लादेश और भारत में कोई अंतर नहीं है। हमारी भी यही स्थिति है। महबूबा का कहना है कि भारत में हालात बांग्लादेश जैसे ही हैं। जम्मू में हम हर संस्कृति देखते हैं, लेकिन भगवान जाने कब वो यहां कोई मस्जिद देख लें और वैसा ही कर दें।

बीजेपी ने दिया मुफ्ती को जवाब

महबूबा मुफ्ती के बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुनील शर्मा कहते हैं- 'महबूबा मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। ये अप्रासंगिक है। महबूबा की विफलता आसन्न है। भारत में ऐसे बयानों के लिए कोई जगह नहीं है।'

Advertisement

बीजेपी नेता रविंद्र रैना कहते हैं- 'बांग्लादेश में खलनायक शक्तियां सक्रिय हैं। मुजीबुर रहमान की स्थिति का क्या हुआ, मंदिर तोड़े जा रहे हैं। लोगों को जिंदा जलाया जाना और महबूबा का भारत से तुलना करने के लिए ऐसा कहना निंदनीय है। क्या महबूबा स्वतंत्र नहीं हैं कि वो जहां चाहें जाएं, जो चाहें बोलें। यह (मुफ्ती का बयान) देश के खिलाफ है। वो पाकिस्तान और जमात ए इस्लामी की लाइन बोलती हैं।'

यह भी पढ़ें: बदायूं जामा मस्जिद पर विवाद में बरेली के मौलाना कूदे; बोले-आज संप्रदायिक सोच रखने वालों की नजर लग गई

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 December 2024 at 12:40 IST