Sambhal: 24 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होते ही... रानी की बावड़ी से सटे घरों पर चला हथौड़ा, जानिए DM ने क्या कहा
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रानी की बावड़ी पर अवैध रूप से बनाए गए मकान को ध्वस्त कराया जा रहा है।
- भारत
- 3 min read
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रानी की बावड़ी पर अवैध रूप से बनाए गए मकान को ध्वस्त कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने पहले मकान पर नोटिस चस्पा किया उसके बाद अब नगर पालिका के कर्मचारी मकान को ध्वस्त कर रहे हैं। पालिका प्रशासन ने मकान मालिक को 24 घंटे की मोहलत दी थी। समयावधि बीतने से पहले ही प्रशासन ने मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है।
आपको बता दें कि संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के मुस्लिम बाहुल्य इलाके लक्ष्मणगंज में रानी की बावड़ी की खुदाई की जा रही है। यहां लगातार 12 दिन बावड़ी की खुदाई की गई। बावड़ी के दूसरे तल की खुदाई के बीच पहुंची ASI की टीम ने यहां काम को रुकवा दिया था, बताया गया कि बावड़ी के दूसरे तल की दीवारें कमजोर हैं इसके अलावा इसमें से जहरीली गैस निकलने की वजह भी सामने आई। हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने यहां पहुंच कर जांच की लेकिन जांच में जहरीली गैस निकलने की बात गलत साबित हुई। इससे पूर्व रानी की बावड़ी की खुदाई के दौरान प्रशासन ने यहां पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।
बावड़ी से सटे मकान पर प्रशासन का हथौड़ा
शुक्रवार को बावड़ी से सटे एक मकान पर अतिक्रमण की बात सामने आई जिसे लेकर नगर पालिका परिषद चंदौसी के अधिशासी अधिकारी कृष्ण सोनकर ने मकान स्वामी गुलनाज बी पत्नी यूसुफ सैफी के मकान पर नोटिस चस्पा कराया। अधिशासी अधिकारी कृष्ण सोनकर ने नोटिस में बताया कि गुलनाज बी नाम की महिला ने अवैध रूप से ऐतिहासिक धरोहर पर जानबूझकर अतिक्रमण कर भवन का निर्माण किया है, जो नियम विरुद्ध है।
Advertisement
नगर निगम ने 24 घंटे में घर खाली करने का दिया नोटिस
शासन द्वारा सरकारी सड़क पर बने अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं, इसलिए मकान स्वामी को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण को हटाने का काम किया जाएगा। उधर प्रशासन के नोटिस चस्पा करने के बाद अब मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर मकान को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं मकान टूटे जाने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
Advertisement
बावड़ी के ऊपर किसी प्रकार का निर्माण कोई नहीं कर सकता- DM
मौके पर DM डॉ राजेंद्र पेंसिया भी पहुंचे उन्होंने बताया कि बावड़ी के अंदर कुछ दरारें पाई गई थी और इसमें मलबा बहुत भरा हुआ था। इसके ऊपर अत्याधिक भार था। भविष्य में वर्षा की संभावना के दृष्टिगत इसके ऊपर शेड बनाया जाएगा। पूरी भूमि को चिन्हित कर जो जगह इसकी जद में आ रही है, उसका अतिक्रमण हटवाएंगे। इस बावड़ी के ऊपर किसी प्रकार का निर्माण कोई नहीं कर सकता है। नीचे भारी मलब है, धीरे-धीरे मलबा निकले, ताकि बावड़ी को कोई हानि ना पहुंचे।
इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: 26 साल बाद दिल्ली पर BJP का होगा कब्जा?