Tiger Shroff Firing Case: टाइगर नहीं निशाने पर थे सलमान, गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी के बाद शूटर्स को बदलना पड़ा फैसला; जांच में बड़ा खुलासा

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शूटर्स के निशाने पर टाइगर नहीं सलमान खान थे। इस खुलासे से पुलिस और सलमान दोनों की टेंशन बढ़ गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक्टर का पुराना विवाद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger Shroff Firing Case
Republic | Image: Tiger Shroff Firing Case

मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि शूटर्स के निशाने पर टाइगर नहीं सलमान थे। शूटर्स ने एक्टर सलमान के घर की रेकी भी की थी। हालांकि, घर के बाहर पुलिस की भारी तैनाती देखकर वे अपना प्लान बदलकर वापस लौट गए। इस खुलासे से पुलिस और सलमान खान दोनों की टेंशन बढ़ गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक्टर का पुराना विवाद है।

मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों ने सबसे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की रैकी की। पुलिस सुरक्षा को देखकर उन्होंने अपना लक्ष्य बदला और अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

शूटर्स ने ऐसे बनाई हमले की प्लानिंग

टाइगर और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए शूटर्स ने अभिनेता की मूवमेंट और सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की। फैन पोस्ट से पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर जाते हैं, जहां उनकी सुरक्षा अपेक्षाकृत कम रहती है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने हमले की योजना बनाई।

बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद

पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना भी था। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस स्रोत से मिली और इसमें कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर सलमान खान पर रही है। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा चुकी हैं। अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।

Advertisement

राजस्थान के कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस बरामद हुए थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी रेहान की गन जाम हो गई थी, जिसके कारण दो कारतूस गिर गए। वहीं, फूल सिंह ने पांच राउंड फायर किए थे।

कैसे हुई घटना

बता दें कि रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे।आरोपियों ने अभिनेता की कार पर कई राउंड फायरिंग की। खैरियत रही कि एक्टर को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया। आरोपी रेहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गुर्गे अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था। यह बात सामने आई है कि एक्टर पर जानलेवा हमले को लेकर रेहान और अनिल पंडित के बीच बातचीत भी हुई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Shooting Case: कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाए गए तीनों आरोपी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड