अपडेटेड 1 May 2024 at 22:31 IST

सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ी खबर, आरोपी ने की आत्महत्या

Salman Khan House Firing Accused Suicide: सलमान खान के घर में फायरिंग मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Follow : Google News Icon  
salman khan house firing
सलमान खान | Image: pti/file

Salman Khan House Firing Accused Suicide: सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है।

इलाज के दौरान मौत

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि अनुज थापन पर आरोप था कि उसने शूटरों को हथियार मुहैया कराया था।

जान लें कि थापन को मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। उसके साथ एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर को भी गिरफ्तार किया गया था।  इसके बाद विक्की, थापन और सागर पाल पुलिस हिरासत में थे, जबकि सोनू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

दो पिस्तौल और गोलियां हुई थी बरामद

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया था। हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई थी। इस अभियान में गोताखोरों की मदद ली गई थी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात में भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से गिरफ्तार हुए थे।

Advertisement

आरोपियों पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज

इससे पहले मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया था।  कथित शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बिश्नोई गिरोह को क्या देश के बाहर मौजूद राष्ट्रविरोधी तत्वों से मिलती थी मदद? मुंबई पुलिस का खुलासा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 May 2024 at 15:35 IST