Saif Ali Khan Case: मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ही निकला सैफ अली खान का हमलावर! टेस्ट रिपोर्ट में चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की एफआरटी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saif Ali Khan Attack Case
Saif Ali Khan Attack Case | Image: republic/instagram

Saif Ali Khan : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की एफआरटी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका मतलब ये है कि सैफ अली खान की बिल्डिंग के सीसीटीवी में दिखा शख्स और गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम एक ही है। फेस रिकग्निशन टेस्ट में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे से मैच हुआ है।

सैफ अली खान के मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे थे। सीसीटीवी को आधार बनाकर संदिग्ध हमलावर के मोहम्मद शरीफुल इस्लाम से चेहरे के मिलान को लेकर सवाल था। सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति शरीफुल नहीं, इस पर सोशल मीडिया के जरिए शक जताया गया। इसकी पुष्टि करने के लिए मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध हमलावर और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का फेस टेस्ट कराया, जो अब पॉजिटिव आया है। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपी का चेहरा अभिनेता के आवास से लिए गए सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य फुटेज से मेल खाता है।

पुलिस को सैफ अली खान के घर मिले आरोपी के फिंगरप्रिंट

मुंबई पुलिस को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर आरोपी के कई फिंगरप्रिंट मिले थे। पुलिस को इमारत की सीढ़ियों, शौचालय के दरवाजे और उसके बेटे जेह के कमरे के दरवाजे के हैंडल पर आरोपी के फिंगरप्रिंट मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर पहुंचने से पहले तीन घरों में घुसने की कोशिश की थी। वर्तमान में शरीफुल इस्लाम 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

16 जनवरी की रात को सैफ पर हुआ हमला

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को एक घुसपैठिए ने हमला किया था, जिसकी बाद में पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई, जो चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा था। आरोपी के साथ हिंसक झड़प के बीच सैफ अली खान पर चाकू से वार किया गया था। हमले के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था।

Advertisement

यह भी पढे़ं: सैफ अली खान पर हमले से परेशान हुए जयदीप अहलावत, किया करीना को मैसेज

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड