BIG BREAKING: सागर धनखड़ मर्डर केस में रेसलर सुशील कुमार को मिली जमानत, 50 हजार का भरना पड़ा बेल बॉन्‍ड

साल 2021 में हुए जूनियर रेसलर सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्‍ली हाईकोर्ट ने रेसलर सुशील कुमार को जमानत दे दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sushil Kumar
Sushil Kumar | Image: Olympics.com

साल 2021 में हुए जूनियर रेसलर सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्‍ली हाईकोर्ट ने रेसलर सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्‍हें 50 हजार के बेल बॉन्‍ड भरने के बाद जमानत दी। इस मामले में सुशील को 2 जून 2021 को गिरफ्तार किया था। वहीं, उन्हें इससे पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। रेसलर सुशील कुमार भारतीय कुश्ती का एक बड़ा नाम है। लेकिन साल 2021 में घटी इस घटना से उनका खेल करियर पूरी तरह तबाह हो गया।

सुशील कुमार पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पहलवान सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद सुशील को अरेस्ट कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, पहलवान सुशील कुमार ने कहा था सागर को बेरहमी से पीटो। इसे जिंदा नहीं छोड़ना है। सुशील कुमार के बॉडीगार्ड अनिल धीमान ने कबूल किया कि हमने उन्‍हें लाठी, डंडे, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। हम सागर और जयभगवान को मारना चाहते थे क्‍योंकि सुशील ने हमसे ऐसा ही करने को कहा था।

सुशील कुमार ने ओलंपिक में भारत के लिए रचा था इतिहास

सुशील कुमार ने रेसलिंग में भारत के लिए ओलंपिक में दो मैच जीते हैं। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था और फिर 2012 के लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटे थे। सुशील कुमार ने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद वह देश के युवा पहलवानों के रोल मॉडल बन गए थे। लेकिन सुशील पर कामयाबी हावी हो गई थी और वे मानो बुराइयों के दलदल में धंसते चले गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अब होगा खेल! सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चा बनेगा सिपाही

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड