अपडेटेड 30 June 2024 at 21:48 IST
कांवड़ यात्रा में DJ, कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान; CM योगी ने जारी किए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि कावड़ यात्रा के रूट पर सुरक्षा के विशेष प्रबंधन होने चाहिए। शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो पाए।
- भारत
- 2 min read

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी कमिश्नर, डीएम, एसपी अधिशासी अधिकारी और नगर आयुक्त को सीएम योगी ने विशेष निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि कावड़ यात्रा के रूट पर सुरक्षा के विशेष प्रबंधन होने चाहिए। शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो पाए। कांवड़ियो की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कावड़ यात्रा में इस बार भी DJ बजाने पर रोक कोई नहीं होगी।
अधिकारियों को त्योहारों की तैयारी के निर्देश
इसके अलावा सीएम योगी ने अधिकारियों को जगन्नाथ यात्रा, मोहर्रम, रक्षाबंधन, सावन मेला की तैयारियों को शुरू करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा?
कांवड़ यात्रा इस बार 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी। कई जगह यह यात्रा सावन की शिवरात्रि के दिन भी समाप्त हो जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 2 अगस्त को पड़ रहा है। इसके अलावा भादों के महीनों तक भी कांवड़ यात्रा कुछ जगहों पर चलती है। शिव भक्तों के लिए सावन के महीने के विशेष महत्व है। शिवभक्त साल भर इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Advertisement
कांवडिये गंगाजल से करते हैं महादेव का अभिषेक
भोले के भक्त अपने आराध्य के लिए मीलों पैदल चलकर गंगा से गंगाजल लेकर आते हैं और महादेव का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। हर साल लाखों की संख्या का कांवड़िये कांवड़ यात्रा लेने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बंगाल: महिला को बीच सड़क बेरहमी से पीटने वाला गिरफ्तार
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 June 2024 at 21:46 IST