मादक पदार्थ मामले में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ

बिक्रम सिंह मजीठिया से पटियाला जिले में 2021 के मादक पदार्थ मामले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश होने के बाद सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SAD leader Bikram Singh Majithia questioned
SAD leader Bikram Singh Majithia questioned | Image: PTI

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से सोमवार को पटियाला जिले में 2021 के मादक पदार्थ मामले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश होने के बाद सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

राज्य के पूर्व मंत्री को उप महानिरीक्षक (रोपड़ रेंज) एच एस भुल्लर के नेतृत्व में एसआईटी ने पटियाला स्थित पुलिस लाइन में तलब किया था।

पटियाला में पूछताछ के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मजीठिया ने मांग की कि मामले की जांच पूरी की जानी चाहिए।

अकाली दल के नेता एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे।

Advertisement

इस मामले के संबंध में एसआईटी ने पहले भी मजीठिया से पूछताछ की थी।

उच्चतम न्यायालय ने चार मार्च को मजीठिया को एसआईटी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। यह आदेश पंजाब सरकार द्वारा यह कहे जाने के बाद आया था कि मजीठिया जांच में सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Nagpur में भड़की हिंसा के बाद CM फडणवीस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड