अपडेटेड 17 March 2025 at 22:41 IST
Nagpur में भड़की हिंसा के बाद CM फडणवीस ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील, नितिन गडकरी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें
नागपुर में दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान आगजनी भी गई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई।
- भारत
- 5 min read

Nagpur Violence News: औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा भड़क उठी। नागपुर के महाल इलाके में सोमवार (17 मार्च) की शाम दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद औरंगजेब का पुतला फूंकने को लेकर हुआ, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। पुतले पर हरी चादर की थी, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। साथ ही कई वाहनों को भी आग के हवाले किया गया।
महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा था। लगातार कब्र हटाने की मांग की जा रही थीं। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसी जगह पर औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन किया था। औरंगजेब का पूतला फूंका गया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया।
नागपुर में हुई पत्थरबाजी, वाहनों को फूंका
दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान आगजनी भी गई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए। इसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोल दागने पड़े। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
CM फडणवीस ने की शांति बनाए रखने की अपील
नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। महाराष्ट्र CMO ने कहा, "नागपुर के महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि नागरिक इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए। नागपुर एक शांतिपूर्ण और सहयोग करने वाला शहर है। यह नागपुर की स्थायी परंपरा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन को पूरा सहयोग दें।"
Advertisement
नितिन गडकरी ने जारी किया वीडियो संदेश
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। सड़कों पर न निकलें। कानून व्यवस्था में सहयोग करें।"
उन्होंने आगे कहा, "शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें जिसके लिए नागपुर जाना जाता है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति के बारे में सूचित किया जा चुका है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। यह मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है।"
Advertisement
DCP ने बताया कैसे भड़की हिंसा
वहीं, हिंसा को लेकर DCP नागपुर अर्चित चांडक ने बताया, "यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें या पत्थरबाजी न करें। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई। लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं। अफवाहों पर भरोसा न करें। कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।"
हिंसा के बाद अब पुलिस नागपुर में सिएचुशन को कंट्रोल करने में जुट गई है। वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। तनाव को देखते हुए नागपुर में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 22:41 IST