ओढ़ाया शॉल, ली सेल्फी और... सायोनी घोष ने CM विजय से की मुलाकात, मेहमाननवाजी के जताया आभार- VIDEO
Saayoni Ghosh with CM Vijay: सायोनी घोष ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसमें उन्होंने सीएम की तारीफों के पुल बांधे हैं।
- भारत
- 3 min read

Saayoni Ghosh met CM Vijay: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बागी सांसद सायोनी घोष ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई। घोष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने सीएम विजय के काम और व्यक्तित्व की जमकर सराहना की।
सायोनी घोष ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मुख्यमंत्री विजय के साथ हुई उनकी हालिया मुलाकात की कई तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। वीडियो में सायोनी घोष सीएम विजय का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाती और उनके साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में विजय की फिल्म का गाना बजते सुना जा सकता है। दोनों नेताओं की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सायोनी घोष ने की CM विजय की तारीफ
घोष ने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मिलकर बहुत खुशी हुई। तमिलनाडु और समावेशी विकास, अवसरों और सुशासन पर आधारित इसके भविष्य के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया। मैं उनके गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए शुक्रगुजार हूं। अपने राज्य के लिए अपनी सोच को साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
TMC छोड़ NCPI में आईं सायोनी घोष
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली तेजतर्रार नेता सायोनी घोष आज एक नए राजनीतिक रास्ते पर हैं। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी के भीतर मचे घमासान के बीच वे पार्टी से बगावत करने वाले उन 20 सांसदों में शामिल रहीं जिन्होंने पार्टी आलाकमान को बड़ी चुनौती दी। ममता बनर्जी से खुलकर बगावत करने के बाद सायोनी घोष ने 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) का दामन थाम लिया। कभी ममता बनर्जी की सबसे भरोसेमंद और उनकी 'राइट हैंड' मानी जाने वाली घोष ने अब अपना सियासी गियर पूरी तरह बदल लिया है। जो सायोनी घोष कल तक केंद्र की मोदी सरकार की सबसे प्रखर आलोचकों में से एक थीं, वे अब मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों के पुरजोर समर्थन में खड़ी नजर आ रही हैं।
Advertisement
CM विजय के बारे में
बात करें तमिल सिनेमा के स्टार रहे थलपति विजय की, तो उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन थी। अब अभिनेता से राजनेता बने विजय वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया। इसके बाद विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ली।