राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, नए CEO के नाम पर लग सकती है मुहर; कई फैसलों पर अंतिम निर्णय संभव

अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामला सामने आने के बाद आज ट्रस्ट की सबसे अहम बैठक होने जा रही है, जो मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mandir Trust Set to Finalise First CEO
Ram Mandir Trust Set to Finalise First CEO | Image: ANI

Ram Mandir Trust Set to appoint First CEO: अयोध्या में आज यानी 2 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक के साथ ही मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति का लंबा इंतजार खत्म होने की संभावना है। चयन समिति ने तीन नामों को शॉर्टलिस्ट कर अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है। दोपहर में होने वाली इस बैठक में इन नामों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिसके बाद ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। इसके अलावा, ट्रस्ट के कुछ दूसरे खाली पदों पर भी फैसला होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठकों का दौर बुधवार दो बजे से मणिरादास छावनी में शुरू होगा। यह बैठक दो सत्र में होगी। पहले सत्र की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी, जिसमें सबसे पहले ट्रस्टियों के तीन खाली पदों के भरने पर विचार किया जाएगा। फिर महासचिव के नाम पर चर्चा की जाएगी।

शाम 4 बजे होगी मुख्य बैठक

इसके बाद शाम 4 बजे एक मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में धार्मिक न्यास समिति, निर्माण समिति, वित्त समिति और ऑडिट समिति सहित पूरी मैनेजिंग कमेटी के पुनर्गठन पर फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक केवल सीईओ की नियुक्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ट्रस्ट के कई अन्य महत्वपूर्ण पदों को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ हो सकती है।

CEO के लिए किन चार नामों की चर्चा?

पहले सीईओ के पद के लिए जिन चार नामों की चर्चा है, उसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजेश पांडे, बिहार के आईपीएस परेश सक्सेना, यूपी कैडर केपूर्व आईपीएस दिनेश चंद्र और पूर्व अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कौन से चार नाम सर्च कमेटी के तीन नामों वाले पैनल में शामिल हैं, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आज की होने वाली बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।

Advertisement

गौरतलब है कि सर्च कमेटी तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंप चुकी है। इन्हीं तीन नामों में से ट्रस्ट किसी एक पर अपनी मुहर लगाएगा। बैठक के बाद जिस नाम की आधिकारिक घोषणा होगी, वही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

ट्रस्ट के 3 खाली पदों पर भी जल्द नियुक्ति

CEO के अलावा ट्रस्टियों के तीन खाली पदों के भरने पर भी चर्चा की जाएगी। पूर्णकालिक महासचिव के नाम पर भी निर्णय लिया जा सकता है। मुख्य बैठक में ट्रस्ट की अलग-अलग समितियों को लेकर भी चर्चा संभव है।

Advertisement

मीडिया से जुड़े काम में भी होगा बदलाव?

बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया से जुड़े काम को लेकर भी बदलाव हो सकता है। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त मंत्री के स्तर से ट्रस्ट के प्रवक्ता की जगह मीडिया प्रभावी के नाम का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में आज की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है जिसमें कई अहम फैसले होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक... PM मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर BJP निकालेगी 'सेवा ज्योति यात्रा', क्या-क्या होगा?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड