फोन छीना, चैट्स चेक किए और...रशियन लड़की ने FFRO में हुए गंदे बर्ताव की सुनाई आपबीती, बोली- होटल रूम में थी लेकिन 'वेश्या' नहीं

सोशल मीडिया पर Koko in India नाम से मशहूर लड़की क्रिस्टिना का आरोप है कि FFRO में उनके निजी चैट्स देखने की कोशिश और उनसे कई तरह के पर्सनल सवाल पूछे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Russian Girl
Russian Girl | Image: Instagram

Russian Influencer: रशियन यूट्यूबर कोको खूब चर्चा में रहती हैं। ये भारत की कई जगहों को एक्सप्लोर करती रहती हैं और अपनी नजर से दुनिया को भारत दिखाती हैं। अब उन्होंने दिल्ली स्थित फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FFRO) में खुद के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है।  

सोशल मीडिया पर Koko in India नाम से मशहूर लड़की क्रिस्टिना का आरोप है कि FFRO में उनके निजी चैट्स देखने की कोशिश और उनसे कई तरह के पर्सनल सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि वो होटलों में क्यों जाती हैं। इन्हीं से आहत होकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैक टू बैक तीन वीडियो शेयर किए और रोते हुए खुद के साथ हुए बर्ताव के बारे में रोते-रोते बताया। उन्होंने कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड के अलावा किसी के साथ होटल नहीं जाती। अगर कोई इसे गलत बता देता है तो वो खुद को 'वेश्या' मानने के तैयार हैं।

'पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा'

रशियन गर्ल ने कहा, 'मुझे भारतीय कानून के बारे में ज्यादा नहीं पता। हो सकता है कि मैं गलत हूं, अगर ऐसा है हो तो सॉरी। मैं सिर्फ पूछना चाहती हूं कि अगर किसी को जानकारी होगी। नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित FFRO के रूम नंबर 303 के कर्मचारियों ने मेरा फोन मुझसे ले लिया और कई चैट्स देखे। मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे। मेरे चैट्स साथ में खड़े दूसरे कर्मचारी को दिखाते हुए हंसने लगे। मुझे नहीं पता कि ये लीगल है या फिर नहीं। हो सकता है कि ये कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा हो। लेकिन उन्होंने ऐसा वहां आए लोगों में से सिर्फ मेरे साथ किया।'

'देश की सुरक्षा को लेकर समझती हूं लेकिन…'

उन्होंने आगे कहा, ‘शायद उन्हें लगा हो कि मैं देश के लिए खतरनाक हो सकती हूं, जैसे आतंकवादी या फिर ड्रग डीलर। मैं देश की सुरक्षा को लेकर समझती हूं। लेकिन अगर मेरा फोन चेक करना ठीक था तो मैं माफी मांगती हूं। रूम नंबर 303 में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने पूछा कि अगर तुम वसंत कुंज में रहती हो तो अलग-अलग होटलों में क्यों जाती हो। मैं सब जानती हूं लेकिन तुमसे जानना चाहती हूं। वो सवाल पर सवाल करते रहे और मुझे बोलने तक नहीं दिया। मैं समझ गई कि आप क्या कहना चाह रही हैं। लेकिन इस बारे में पता लगाना काफी आसान है।'

Advertisement

'मान लूंगी कि मैं वेश्या और…'

इंफ्लुएंसर इमोशनल होते हुए कहती हैं, 'बॉयफ्रेंड से अलगाव के बाद मैं सफदरजंग एनक्लेव के होटल में रहने गई। वहां रजिस्टर में एंट्री होती है जिसे चेक करके पता लगाया जा सकता है कि मैं इसके साथ रुकी थी। उसके अलावा अगर आपने बता दिया कि मैं और किस होटल में रुकी तो माफी मांग लूंगी। मान लूंगी कि क्रिस्टीना झूठी है, वेश्या है और इतनी गंदी औरत है कि उसे जीने का भी हक नहीं। मैं एक बार पुणे और जयपुर गई थी तो होटल में रुकी थी। मैं इस साल दिल्ली के किसी भी होटल में नहीं रुकी हूं। अगर आप सबूत ले आते हैं तो मैं मान लूंगी कि मैं घटिया और वेश्या हूं।'

12 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

क्रिस्टिना को FFRO ने 12 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। जान लें कि इसके लिए उन्होंने खुद ही अप्लाई किया था। क्रिस्टिना ने कहा कि उन्होंने वीजा एक्सटेंशन के बजाय एग्जिट परमिट के लिए आवेदन दिया था जो मंजूर कर लिया गया है। उन्हें 12 अक्टूबर तक भारत छोड़ने की अनुमति दी गई है।

Advertisement

छठ पूजा की ख्वाहिश अधूरी रह जाएगी

क्रिस्टिना ने यह भी बताया कि इस साल उनकी ख्वाहिश थी कि वो बिहार जाकर छठ पूजा का हिस्सा बने जो कि अब अधूरी ही रह जाएगी। उम्मीद है कि कभी फिर से भारत आऊंगी।

यह भी पढ़ें: चुनरी ओढ़ाई और छुए पैर... नवरात्रि पर CM योगी ने ऐसी किया कन्या पूजन

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड