Vladimir Putin India Visit: 'रूस इंडिया को तेल की सप्लाई जारी रखेगा', ट्रंप टैरिफ के बीच भारत की धरती से राष्ट्रपति पुतिन की दो टूक

Vladimir Putin India Visit: अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है। इसमें से 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ ट्रंप ने यह कहते हुए लगाया कि भारत रूस से तेल की खरीदारी करता है। भारत अगर इस खरीदारी को बंद नहीं करता है तो यह अतिरिक्त टैरिफ जारी रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vladimir Putin India Visit
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इनसेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलते पुतिन | Image: Narendra Modi/MFA Russia/X

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए हुए हैं। वे 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 04 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर खुद स्वागत किया और एक ही कार में बैठकर 7 लोक कल्याण मार्ग पीएम आवास पहुंचे।

वहीं, आज भारत और रूस के बीच शिखर सम्मेलन हुआ। इस दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस खास मौके पर रूसी प्रेसिडेंट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके टैरिफ को झटका देते हुए भारत की धरती से दो टूक कहा है। पुतिन ने भारत को बिना किसी रुकावट के कच्चे तेल की सप्लाई को जारी किए रहने की बात कही है। 
यहां बता दें कि इस साल अगस्त में ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ यह कहते हुए लगाया था कि भारत रूस से तेल की खरीदारी करता है, जिस पैसे का इस्तेमाल रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में करता है। अब पुतिन के इस फैसले से ट्रंप को एक बार फिर से झटका लगा है।

तेल की बिना रुकावट सप्लाई जारी रहेगी - पुतिन 

आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए। इनमें से एक फैसला रूस के द्वारा भारत को बिना किसी रुकावट के कच्चे तेल की सप्लाई को जारी रखना भी है।

नई दिल्ली में हुई इस बैठक में प्रेसिडेंट पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, "रूस तेल, गैस, कोयला और भारत की एनर्जी के विकास के लिए जरूरी हर चीज का एक भरोसेमंद सप्लायर है।" रूसी प्रेसिडेंट ने आगे कहा, "हम तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए तेल की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं।"

Advertisement

प्रेसिडेंट पुतिन ने रक्षा क्षेत्र को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, "हमारा देश पिछली आधी सदी से भारतीय सेना को सशस्त्र और आधुनिक बनाने में मदद कर रहा है, जिसमें वायु रक्षा बल, विमानन और नौसेना शामिल हैं। कुल मिलाकर, हम अभी हुई बातचीत के परिणामों से निस्संदेह संतुष्ट हैं।" पुतिने ने कहा,"मैं विश्वास व्यक्त कर सकता हूं कि वर्तमान यात्रा और हुए समझौते हमारे देशों और लोगों, भारत और रूस के लोगों के लाभ के लिए रूसी-भारतीय रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में मदद करेंगे।"

अगस्त में भारत पर लगा 50% का टैरिफ

मालूम हो कि अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है। इसमें से 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ ट्रंप ने यह कहते हुए लगाया कि भारत रूस से तेल की खरीदारी करता है। भारत अगर इस खरीदारी को बंद नहीं करता है तो यह अतिरिक्त टैरिफ जारी रहेगा। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा था कि तेल की बिक्री से भारत के द्वारा मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में करता है। इससे लिए उन्होंने भारत को भी जिम्मेदार ठहराया था।

Advertisement

हालांकि, भारत ने ट्रंप के इस बेबुनियाद आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि देशहित और अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जहां भी आवश्यक होगा, वहां से तेल और गैस की खरीदारी करेगा। ट्रंप टैरिफ के बाद भी भारत रूस से तेल की अपनी खरीदारी को जारी रखा है।   

ये भी पढ़ें - पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद विजिटर्स बुक पर संदेश में जो लिखा, वो यूक्रेन युद्ध के बीच क्यों है खास?

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड