पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद विजिटर्स बुक पर संदेश में जो लिखा, वो यूक्रेन युद्ध के बीच क्यों है खास?

राजघाट पर रूसी राष्ट्रपति ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में एक खास संदेश लिखा। आईए जानते हैं राजघाट के विजिटर बुक में पुतिन ने अपने संदेश में क्या लिखा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Putin India Visit
पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद विजिटर्स बुक पर लिखा संदेश | Image: ANI/Republic

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मी गांधी को श्रद्धांजलि दी। पुतिन ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद विजिटर बुक में साइन किया। पुतिन ने विजिटर बुक में एक संदेश भी लिखा। आईए बताते हैं पुतिन के इस खास संदेश के क्या है मायने...

राजघाट पर रूसी राष्ट्रपति ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में लंबा संदेश लिखा। अपने संदेश में पुतिन ने महात्मा गांधी को महान दार्शनिक और मानवतावादी बताया और लिखा कि आजादी, अच्छाई और परोपकार पर उनके विचार आज भी काम के हैं। महात्मा गांधी ने हमारी दुनिया के लिए लीडरशिप के मसले पर एक बहुत बड़ा योगदान दिया है।

पुतिन ने अपने संदेश में क्या लिखा?

पुतिन ने अपने संदेश में आगे लिखा, महात्मा गांधी ने वास्तव में उस नए, अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था का अनुमान लगा लिया था जो अभी बन रही है। एल एन टॉलस्टॉय को लिखे अपने चिट्ठियों में उन्होंने दुनिया के भविष्य, उपनिवेशवाद से मुक्ति और लोगों के अधिकारों की बात की थी। यही सिद्धांत और मूल्य हैं जिनका रूस और भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान करते हैं और जिन पर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

पुतिन का यह संदेश बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था , अहिंसा और वैश्विक शांति पर गांधीवादी विचारों को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में जोड़ता प्रतीत होता है। विशेषज्ञ इस संदेश को युक्रेन-रूस जंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

Advertisement

भारत में पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे के लिए बीती शाम ही दिल्ली पहुंचे। वो 4 साल और यूक्रेन शुरू होने के बाद पहली बार भारत आए हैं। यहां रूसी राष्ट्रपति के विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाया और गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर पीएम मोदी आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने पुतिन के लिए डिनर का भी आयोजन किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की। शुक्रवार को पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें: Putin at Rajghat: 'वैष्णव जन तो तेने कहिये...' की धुन और शीश झुकाते पुतिन, राजघाट पर रूसी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को यूं दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड