Rule Change 1st July 2026: पेट्रोल-LPG के दाम कम, कार खरीदना महंगा, आज से देश भर में हुए ये बड़े बदलाव; पासपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट

1 जुलाई 2026 से आम जनता की जेब और दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। सरकार और विभिन्न विभागों द्वारा जारी ये नए नियम एलपीजी, पेट्रोल-डीजल, आधार, आयकर रिटर्न (ITR), पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, रेलवे और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rule-change-from-1st-july-today-lpg-petrol-diesel-price-cut-car-price-hike-aadhaar-credit-card-know-in-detail
rule-change-from-1st-july-today-lpg-petrol-diesel-price-cut-car-price-hike-aadhaar-credit-card-know-in-detail | Image: X

आज 1 जुलाई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब, बजट और जरूरी सरकारी सेवाओं पर पड़ने वाला है। इसमें पासपोर्ट की फीस से लेकर रसोई गैस की कीमतें और रेलवे के नियम तक शामिल हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज से कौन-कौन से नए नियम लागू हो गए हैं और इनसे आपको राहत मिलेगी या आपका खर्च बढ़ेगा।

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को री-इश्यू कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 
36 पन्नों का सामान्य पासपोर्ट इसकी फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। 36 पन्नों का तत्काल पासपोर्ट इसके लिए अब 3,500 रुपये की जगह 5,000 रुपये देने होंगे। 60 पन्नों का सामान्य पासपोर्ट इसके लिए 3,500 रुपये का शुल्क तय किया गया है। 60 पन्नों का तत्काल पासपोर्ट इसके लिए आपको 6,000 रुपये खर्च करने होंगे।यदि आपका 36 पन्नों वाला पासपोर्ट खो जाता है, तो नया बनवाने के लिए 5,000 रुपये और 60 पन्नों वाले के लिए 6,000 रुपये की भारी फीस देनी होगी।

LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत

इस महीने की शुरुआत कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बड़ी कटौती की है, हालांकि घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये कम हो गई है। पहले यह 3,113.50 रुपये का था, जो अब 2,930 रुपये में मिलेगा। इससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों को बड़ा फायदा होगा। 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर इसकी कीमत में 13 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 821.50 रुपये के बजाय 808.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू LPG सिलेंडर 14.2 किलो आम जनता के रसोई बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह पहले की तरह 942 रुपये पर स्थिर है।

देशभर में VB G-RAM-G अधिनियम

ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए आज से एक बेहतरीन योजना शुरू हो रही है। देशभर में VB G-RAM-G अधिनियम, 2025 को लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब तक मनरेगा  में मिलने वाले 100 दिनों के गारंटीड रोजगार को बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

बंद हुआ mAadhaar App, आया नया ऑप्शन

आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 30 जून को पुराना mAadhaar App रिटायर हो चुका है। 1 जुलाई से इसकी सेवाएं धीरे-धीरे बंद हो जाएंगी। UIDAI ने सभी नागरिकों को सलाह दी है कि वे आधार से जुड़े अपने सभी कामों के लिए अब नया Aadhaar App डाउनलोड करें, क्योंकि भविष्य के सभी अपडेट इसी नए ऐप पर मिलेंगे।

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं फिर शुरू

नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 26 जून से मेंबर पोर्टल और एम्प्लॉयर पोर्टल समेत कई ऑनलाइन सेवाएं बंद कर दी थीं। यह काम पूरा हो चुका है और 1 जुलाई से सभी ऑनलाइन सेवाएं ज्यादा तेज और सुरक्षित तरीके से फिर से शुरू हो गई हैं।

Advertisement

नोएडा एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से यहां से 6 नए शहरों भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पंतनगर के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं। इससे पहले यहां से केवल लखनऊ, नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए ही फ्लाइट्स चल रही थीं।

रेलवे के नियम हुए सख्त

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। रेलवे ने नियमों को कड़ा कर दिया है। बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले जुर्माने को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही, अगर कोई यात्री ट्रेन में प्रतिबंधित सामान ले जाता हुआ पकड़ा जाता है, तो उस पर जुर्माना बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

कार खरीदना हुआ महंगा

जुलाई के पहले दिन से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। अब नई कार खरीदारों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 

भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।  पेट्रोल की कीमत में जहां 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है, तो वहीं डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है। फ्यूल प्राइस में ये कटौती भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर बनकर सामने आई, नायरा एनर्जी ने की है और नई कीमतें बुधवार 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें - दिल, दिमाग, किडनी, लीवर सब गायब...वेनेजुएला से यूपी के राकेश चौहान का खोखला शव पहुंचा भारत, शरीर पर सिर्फ टांके ही टांके; परिवार ने की ये मांग

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड