केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, तभी देवदूत बनकर आए SDRF जवान; फौरन रेस्‍क्‍यू का बचाई जान- VIDEO

रुद्रप्रयाग में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार तिलवाड़ा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार में पांच लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने लगे। तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर हुआ। गाड़ी श्रद्धालुओं को पश्चिम बंगाल से लेकर केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रही थी, तभी तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी। इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे की भयावहता देख स्तब्ध हुई टीम

हालांकि, हादसे की भयावहता देखकर मौक पर मौजूद टीम स्तब्ध रह गई। गाड़ी कई फीट नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। शीशे टूटकर चकनाचूर हो चुके थे और अंदर सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर मदद का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, खाई बहुत गहरी और रास्ता जोखिम होने के कारण नीचे उतरना किसी बड़ी चुनौती  उसमें सवार लोग बुरी तरह से घायल थे। सभी मदद का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान खाई बहुत गहरी थी और रास्ता जोखिम होने के कारण टीम का हादसे वाली जगह पर पहुंचना एक बड़ी चुनौती था।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेसक्यू टीम रस्सियों की मदद से ढलान से नीचे उतरे। कई घंटों तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाड़ी में फंसे सभी पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Advertisement

दो महिला गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्टर सहित अन्य चोंटे आई हैं। जबकि ड्राइवर समेत तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: 'भारत में लव के बाद अब शुरू हुआ फ्रेंड जिहाद', गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का जिक्र कर बोले धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं को किया अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड