अपडेटेड 28 June 2025 at 18:10 IST

बारिश के बाद Romantic हुआ मौसम, पार्टनर संग घूमने लायक दिल्ली-NCR की 10 सबसे रोमांटिक और खूबसूरत जगहें

बारिश के बाद दिल्ली का मौसम निखर गया है। जानिए पार्टनर के साथ घूमने लायक दिल्ली-NCR की 10 सबसे रोमांटिक और खूबसूरत जगहें।

Follow : Google News Icon  
Romantic weather in Delhi
बारिश के बाद Romantic मौसम | Image: @so.city

Romantic weather in Delhi: हल्की फुहारें, ठंडी हवाएं और भीगी सड़कों ने राजधानी को एक रोमांटिक टच दे दिया है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। यहां हम आपको दिल्ली और उसके आसपास की 10 बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप इस मौसम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 

1. लोधी गार्डन

हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए बेस्ट लोकेशन है। 

2. इंडिया गेट

रात के समय हल्की बारिश के साथ यहां वॉक एक फिल्मी सीन जैसा अनुभव देती है।

3. कुतुब मीनार परिसर

इतिहास और बारिश का सुंदर संगम, फोटोग्राफी के लिए भी शानदार ऑप्शन है।

Advertisement

4. हौज खास विलेज

झील, किला और कैफे ये तीनों चीज़े सामने से एक साथ मिल जाए तो क्या कहने, यह एक परफेक्ट डेट स्पॉट है। 

5. मजनूं का टीला

तिब्बती फूड और खूबसूरत गलियों के लिए जाना जाता है, डिनर डेट के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है।

Advertisement

6. दमदमा लेक (गुड़गांव)

झील के किनारे बोटिंग करने लोग पहुंचे हैं। बारिश के बाद ये और भी खूबसूरत दिखती है। एक यादगार अनुभव हो सकता है।

7. ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

प्रकृति प्रेमी कपल्स के लिए इससे बेहतरीन ऑप्शन और कुछ नहीं, हरियाली के बीच आप यहां अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।

8. सुंदर नर्सरी

फूलों और हरियाली के बीच सुकून भरी शाम बिताएं। यहां ज्यादातर फिल्मी सीन जैसा अनुभव मिलता है। 

9. अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क (गुड़गांव)

बारिश के बाद का दृश्य एकदम जादुई हो जाता है। आप जरूर यहा घूमने जा सकते हैं। यकीनन आपके पार्टनर को ये खूबसूरत लगेगा।

10. लोटस टेंपल 

शांति और खूबसूरती दोनों के लिए आदर्श स्थल, इससे अच्छा और क्या ही हो सकता है। तो अपने पार्टनर को सरप्राइज दें और घुमाने ले जाएं।

बारिश के बाद का मौसम न सिर्फ खुशनुमा होता है, बल्कि रिश्तों को भी ताजगी से भर देता है। तो इस वीकेंड, हाथों में हाथ लेकर इन खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें।

(यह जानकारी कुछ पोस्ट से अलग- अलग माध्यम से ली गई है। यात्रा से पहले स्थानीय दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें।)

यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक से शेफाली जरीवाला की मौत, कम उम्र में दिल क्यों दे रहा धोखा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 18:10 IST