पापा को मिठाई खिलाई, बच्चों संग केक काटा... लालू की बेटी रोहिणी ने शेयर किया बर्थडे का VIDEO, बिहार चुनाव नतीजे के बाद रिश्तों में आई थी दरार

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वो अपने पिता लालू यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohini Acharya
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने शेयर किया बर्थडे का VIDEO | Image: X

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में है। वो अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गए हैं,यहां वो अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर ठहरे हैं। पिता को अपने घर देखकर रोहिणी खुशी से फूले नहीं समा रही है। आज, 1 जून को रोहिणी ने अपना जन्मदिन पिता और परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। सेलिब्रेशन के वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इसके साथ रोहिणी ने पिता लालू के लिए खास संदेश भी लिखा है।


रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहिणी ने अपने बच्चों के साथ केक काट रही है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। उन्होंने पिता लालू यादव को अपने हाथों से केक और मिठाई खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने पिता के लिए भावुक पोस्ट भी लिखा है।

रोहिणी ने लिखा पिता के लिए भावुक पोस्ट

रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां बांटना सचमुच घर को पूरी दुनिया जैसा बना देता है।'

सिंगापुर में लालू के स्वागत का वीडियो

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर पहुंचने पर रोहिणी आचार्या ने उनके स्वागत का वीडियो भी शेयर किया था। अपने पोस्ट में रोहिणी ने लिखा था आज हमारे घर हमारे प्रभु पधारे हैं..हमारी इस छोटी सी दुनिया में, चारों धाम स्वयं चलकर हमारे पास आए हैं। हम उनके चरणों की धूल माथे ले लें; हमारे कृपानिधान आए हैं । इस दौरान रोहिणी ने वीडियो में पटना से उनके लिए आए गिफ्ट को भी दिखाया था।

Advertisement

 बिहार चुनाव नतीजे के बाद रिश्तों में आई थी दरार

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार में दरार की खबरें खूब चर्चा में आई थी। रोहिणी और तेजस्वी के बीच खटास इतना बढ़ गया था जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। ऐसी भी तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोहिणी राबडी देवी के घर से रोते हुए निकली थीं। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर संगीन आरोप भी लगाए थे। इसके बाद रोहिणी आचार्या सिंगापुर चली गई थीं।
 

यह भी पढ़ें: 'फांसी क्यों नहीं हुई...' NEET पेपर लीक पर फूटा खान सर का गुस्सा, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड