'जो पकड़े गए टीचर, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ, फांसी क्यों नहीं हुई, हेलीकॉप्टर से पेपर...', NEET पेपर लीक पर फूटा खान सर का गुस्सा, VIDEO

मशहूर टीचर खान सर ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त सजा की मांग की है। उन्होंने एयरफोर्स के पेपर पहुंचाने वाली पहल की सराहना की लेकिन ये भी कहा कि 'समस्या प्रिंटिंग में है, जहां पेपर छपता है वहीं लीक हो रहा है', जानें खान सर ने और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khan Sir on NEET Paper Leak
NEET पेपर लीक पर खान सर का बयान | Image: ANI

Khan Sir on NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में खान सर ने छात्रों के सामने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पेपर पहुंचाने के लिए एयर फोर्स की मदद अच्छी पहल है, लेकिन असली समस्या जहां पेपर छपता और तैयार होता है, वहीं से लीक हो रहा है। खान सर ने कहा कि, 'हजारों-लाखों स्टूडेंट्स दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के बच्चों के सपने टूट जाते हैं। एयर फोर्स पेपर पहुंचाएगी, यह ठीक है, मगर मलेरिया में टाइफाइड का इंजेक्शन नहीं लगाया जाता।'

खान सर ने आगे कहा कि जो टीचर इस मामले में पकड़े गए हैं, उन्हें अब तक फांसी क्यों नहीं दी गई? उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ? उनके घर क्यों नहीं तोड़े गए? खान सर ने क्लासरूम में छात्रों से पूछा कि 'क्या पेपर लीक करने वालों को छोड़ देना चाहिए?' इस पर सभी छात्र एक स्वर में बोलते हैं 'नहीं', खान सर का कहना है कि 'सजा नहीं तो बच्चों का हक मारा जाएगा'

खान सर ने NTA की आलोचना की

खान सर ने साफ-साफ कहा कि सरकार अगर एयरफोर्स की मदद से पेपर सुरक्षित पहुंचा रही है तो यह स्वागत योग्य कदम है, लेकिन जहां से पेपर छप रहे हैं वहां सख्त सजा नहीं दी गई तो गरीब बच्चों का हक मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'हमारी एक ही मांग है कि पेपर ईमानदारी से कराया जाए।' उन्होंने NTA (National Testing Agency) की आलोचना भी की। कहा कि लोग NTA को गाली दे रहे थे, तब CUET का पेपर भी प्रभावित हो गया। एक NDA अधिकारी के बयान का जिक्र करते हुए खान सर ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आ गए थे- यह तर्क हास्यास्पद है।

छात्रों के मनोबल पर पड़ता है बुरा असर- खान सर

नीट-यूजी परीक्षा देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों के मनोबल पर बुरा असर पड़ रहा है। खान सर जैसे लोकप्रिय शिक्षक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ छात्र और शिक्षक सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ आवाजें तेज हो रही हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्विशा की डमी लेकर क्राइम सीन रीक्रिएट करने गिरिबाला के घर पहुंची CBI

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड