Breaking: नासिक-गुजरात हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाइवे से गहरी खाई में गिरी लग्जरी बस; 7 की मौत

नासिक-गुजरात हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक लग्जरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bus Accident
नासिक-गुजरात हाईवे पर भीषण सड़क हादसा | Image: Republic

नासिक-गुजरात हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद बस दो टूकड़ों में टूट गई। 
 

रविवार को नासिक-गुजरात हाईवे पर तड़के 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस हाईवे से करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नासिक-गुजरात राजमार्ग पर डांग में सापूतारा घाट के पास हुआ।

बस में 48 यात्री थे सवार

डांग SP एस.जी. पाटिल ने घटना के संबंध में बताया कि रविवार सुबह सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। 48 यात्रियों में से 7 की मौत हो गई है। बाकी को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे सभी तीर्थयात्री

जानकारी के मुताबिक, बस यात्रियों के साथ नासिक से देवदर्शन के लिए गुजरात जा रही थी। सापुतारा हिल स्टेशन के पास ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस ब्रेकर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने का झटका इतना जोरदार था कि बस दो टुकड़ों में टूट गई। सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। रेस्क्यू कर बस में दबे लोग को बाहर निकाला गया। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी से क्यों छीना गया महामंडलेश्वर का ताज? जानें 5 वजह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड