BMC Mayor: रितु तावड़े होंगी मुंबई की अगली मेयर, पहली बार BJP संभालेगी कमान, शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी बनेंगे BMC के डिप्टी मेयर

BMC Mayor: बीजेपी ने मुंबई मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। रितु तावड़े को पार्टी ने उम्मदीवार घोषित किया। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को उपमहापौर का पद मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BMC Mayor
BMC Mayor Candidate Ritu Tawde | Image: Republic

Mumbai Mayor: मुंबई के अगले मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने रितु तावड़े को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)  मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतरे हैं। BMC में पहली बार मेयर बीजेपी से होगा। रितु और संजय शंकर दोनों ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

BJP की रितु तावड़े होंगी मेयर

BJP मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने मेयर के तौर पर रितु तावड़े के नाम की औपचारिक घोषणा की। BMC मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की बैठक के बाद मेयर पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ। कार्यालय में 10 पंडितों को भी बुलाया गया है। मेयर के नाम के ऐलान के पहले वेद मंत्रों का उच्चारण हुआ और शंखनाद किया गया।

BMC मेयर और डिप्टी मेयर का आधिकारिक चुनाव 11 फरवरी 2026 को होगा। महायुति गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत होने से दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

कौन हैं रितु तावड़े?

रितु तावड़े ने कई बार पार्षद के तौर पर काम किया है, इसलिए उन्हें नगर निगम के बारे में काफी अनुभव है। उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीत हासिल की थी। इसके बाद रितु 2017 में घाटकोपर में वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं थी। 2025 के चुनावों में वह वार्ड नंबर 132 से जीती थीं। रितु तावड़े मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं।

Advertisement

पार्टी और संगठन में लंबे अनुभव को देखते हुए रितु तावड़े को पहले से मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अच्छी पकड़ बनाई है। रितु तावड़े साल 2012 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आई थीं।

महायुति गठबंधन को बहुमत

BMC चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के महायुति गठबंधन को बहुमत मिला। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई और कुल 89 सीटें जीतीं। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह महायुति के पास कुल 118 सीटों है। 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ग्रेट न्यूज, Make in India होगा और मजबूत', भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल होने पर PM मोदी का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड