रियो ने समय से न्याय प्रदान करने के लिए नगा आदिवासी अदालत की वकालत की

नेफ्यू रियो ने समय से न्याय प्रदान करने के लिए बुधवार को पारंपरिक कानूनों को बढ़ावा देने और एक शीर्ष आदिवासी अदालत की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Nagaland Chief Minister Neiphiu Rio
Nagaland Chief Minister Neiphiu Rio | Image: X- @Neiphiu_Rio

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने समय से न्याय प्रदान करने के लिए बुधवार को पारंपरिक कानूनों को बढ़ावा देने और एक शीर्ष आदिवासी अदालत की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। रियो ने किसामा में अंगामी नगा जनजाति के 'सेक्रेनी महोत्सव-सह-मिनी हॉर्नबिल' के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि नगा परंपराओं और रीति-रिवाजों को जो खास संरक्षण और विशेषाधिकार प्रदान किये गये हैं, उन्हें सुरक्षित एवं संजोकर रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगाओं के बीच आंतरिक विवादों को जनजातीय अदालतों के माध्यम से सुलझाने से आधुनिक न्यायिक प्रणाली का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं होगी और यह किफायती भी होगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पारंपरिक प्रथाओं को कायम रखने से लोगों में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।

रियो ने जनजातीय संगठनों से राज्य में शीर्ष अदालत बनाने में राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगालैंड सरकार का इरादा पारंपरिक कानूनों को बढ़ावा देना है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: खड़ी बस में महिला से रेप की वारदात से दहली मुंबई, आरोपी का CCTV जारी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड