Pune: खड़ी बस में महिला से रेप की सनसनीखेज वारदात से दहला महाराष्ट्र, आरोपी का CCTV जारी; एक्शन में CM फडणवीस

Pune: महाराष्ट्र के पुणे में खड़ी बस में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune Praked Bus Rape Case
पुणे में खड़ी बस में महिला से रेप। | Image: Canva/Republic

महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में महिला के साथ दुष्कर्म से लोगों में भारी गुस्सा हैष दरअसल, 26 साल की महिला से खड़ी बस में रेप का मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है।

घटना, 25 फरवरी, मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का नाम दत्तात्रेय रामदास गाडे है, जिसकी उम्र 36 साल है। इसके खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले पहले से दर्ज हैं। बता दें, स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है।

पहले बोला दीदी और फिर इंसानियत को किया शर्मसार

पीड़िता के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने 6 बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है।

मामले में आरोप है कि आरोपी के कहने के बाद महिला उस बस से निकल जाती है। इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में लेकर जाता है। बस के अंदर की लाइटें चालू न होने की वजह से पीड़िता पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाती है, लेकिन आरोपी ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है।

Advertisement

दुष्कर्म कर आरोपी हुआ फरार

महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाडे की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।

महिला ने फोन पर अपने दोस्त को बताई पूरी कहानी

पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने बाद में पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि घटना के समय बस अड्डा परिसर में कई लोग और कई बसें थीं। डीसीपी ने कहा कि महिला ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क नहीं किया, बल्कि फलटन जाने वाली बस में सवार हो गई और यात्रा के दौरान अपने दोस्त को फोन पर घटना के बारे में बताया। हालांकि अपने दोस्त की सलाह पर वह थाने चली गई।

Advertisement

आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई गई 8 टीम

अधिकारी ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है और उसने पुलिस को स्पष्ट बयान दिया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुणे जिले के शिकारपुर और शिरुर थानों में गाडे के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने आठ टीम बनाई हैं। खोजी कुत्तों की टीम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार पर उठाए सवाल

NCP (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। सुप्रिया सुले ने मीडिया से कहा, "पास में ही पुलिस चौकी है और इलाके में नियमित गश्त होती है। फिर भी स्वरगेट में इस तरह की घटना होती है, जो दर्शाता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध रोकने में विफल रहा है। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में होनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

महाराष्ट्र सरकार पर विपक्ष का हमला

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। एमएसआरटीसी बसें महाराष्ट्र की जीवन रेखा हैं और अब एमएसआरटीसी बस के अंदर बलात्कार की घटना हुई है।

उन्होंने कहा, "जब दिल्ली में निर्भया सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी, तो लोगों ने सरकार बदल डाली थी। आप (भाजपा नीत सरकार) महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना (वित्तीय सहायता प्रदान करना) को बढ़ावा देते हैं, लेकिन लोगों के बुनियादी मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Sambhal: शाही जामा मस्जिद की होगी रंगाई पुताई? इलाहाबाद हाई कोर्ट करेगा फैसला, मस्जिद कमेटी दे रही ये तर्क

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड