क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन से घर हुआ सूना, गम में डूबी बहन ने शेयर किया पापा के साथ बिताए खूबसरत पल की तस्वीरें, लिखा- Miss You Papa

रिंकू सिंह के पिता के अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू की बहन नेहा ने अपने सोशल अकाउंट पर पिता के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rinku Singh with Family
Rinku Singh with Family | Image: Instagram

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी 2026 को निधन हो गया था। वो लंबे समय से लिवर कैंसर की समस्या से जुझ रहे थे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप को बीच में टीम छोड़कर पिता को अंतिम विदाई देने आए थे, बाद में वो वापस टीम को ज्वाइन कर लिया। इधर उनका पूरा परिवार पहाड़ जैसे दुख से उभर नहीं पा रहा है। अब रिंकू की बहन नेहा सिंह ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को शेयर कर पापा के साथ बिताए खूबसूरत पल को याद किया है।


रिंकू सिंह ने कुछ महीने पहले अपनी बहन नेहा को एक स्कूटी गिफ्ट में दी थी। नेहा को एक विडा VX2 प्लस रेड इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में मिला था,जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। उन्होंने नई स्कूटी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर भी किया था, जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा था। रिंकू सिंह के पिता भी इन तस्वीरों में नजर आए थे। अब नेहा इन फोटोज को शेयर कर पिता को याद किया है।

रिंकू सिंह की बहन ने शेयर की पापा की खास तस्वीर

खानचंद सिंह के अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिंकू की बहन नेहा को भी पिता की याद सत्ता रही है। नेहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पिता के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरों को शेयर किया। एक फोटो में नेहा भाई की गिफ्ट की गई स्कूटी पर तो पिता बुलेट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पोज देते भी दिखे। इन फोटोज को शेयर कर नेहा ने लिखा है-Miss You Papa, I love You so much...

खानचंद सिंह के जाने से गम में डूबा परिवार

बता दें कि रिंकू सिंह का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। दो कमरों के छोटे से घर में उनका पूरा परिवार रहता था। एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया था कि 2012 में क्रिकेट खेलने के कारण पिता से मार भी खानी पड़ी, क्योंकि शुरू में खानचंद सिंह इस करियर के खिलाफ थे। लेकिन रिंकू ने हार नहीं मानी। उसी साल क्रिकेट में बाइक इनाम जीतने के बाद पिता ने उनका पूरा साथ दिया। उसी इनाम की बाइक से खानचंद्र सिंह सिलेंडर डिलीवरी का काम शुरू किया। रिंकू के एक भाई ऑटो चलाने का काम करत थे, जबकि दूसरे भाई कोचिंग संस्थान में काम करते हैं। बहन YouTube पर अपना एक चैनल चलाती थी।

Advertisement


रिंकू की किस्मत तब बदली जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल में 55 लाख में खरीदा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। बाद में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया। यहां से फिर मुड़कर रिंकू सिंह ने पीछे नहीं देखा। अलीगढ़ में रिंकू का आलिशान विला है। अब गाड़ियों का भी कलेक्शन उनके पास है। मगर जब सुख करने का समय आया तो पिता दुनिया को अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें: VIDEO: बुमराह की डॉट बॉल पर जब उछलीं साक्षी, धोनी का रिएक्शन VIRAL

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड