अपडेटेड 6 March 2026 at 09:40 IST
VIDEO: बैठ जा, बैठ जा... बुमराह की डॉट बॉल पर आउट समझ जब उछलीं साक्षी तो धोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन, मैच के बीच क्यूट मोमेंट वायरल
T20 World Cup 2026: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी संग भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबला देखने वानखेड़े स्टेडियन पहुंचे थे। मैच के दौरान साक्षी का सेलिब्रेशन और उस पर धोनी के रिएक्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs England Semi Final T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल का मुकाबला काफी रोमांच से भरा रहा। आखिरी कुछ गेंदों तक सस्पेंस बना हुआ था कि यह मैच किसके पक्ष में जाएगा। हर ओवर के साथ करोड़ों फैंस की धड़कनें भी बढ़ रही थीं। अंत में मुकाबले को 7 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी।
वैसे तो मैच में ऐसे कई मोमेंट्स थे जो हाइलाइट रहे, लेकिन इस बीच स्टेडियम में बैठीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपने एक रिएक्शन से काफी लाइमलाइट बटोर ले गईं। मैच के दौरान बुमराह की एक बॉल पर साक्षी कुछ ऐसे सेलिब्रेट करती हैं, जिसे देख धोनी भी हैरान रह जाते हैं और उन्हें रोकने लगते हैं।
साक्षी का सेलिब्रेशन और धोनी का रिएक्शन
हुआ कुछ यूं कि मैच का 18वां ओवर चल रहा था। 254 रनों के टारगेट का पीछा कर रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच बुमराह ये ओवर डालने आए। उनकी बॉल पर सैम करन ने एक शॉट खेलने की कोशिश की। बॉल सीधा बुमराह की ओर गई और उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया, लेकिन इससे पहले गेंद जमीन को छू चुकी थी यानी यह एक बंप बॉल था।
तब साक्षी को लगा कि बुमराह ने सैम करन का कैच पकड़ लिया है और वो आउट हो गए। इससे वो खुशी से उछल पड़ी और जोरदार सेलिब्रेशन करने लगीं। साक्षी का ये सेलिब्रेशन देख वहां आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। वहीं, धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। धोनी ने साक्षी को रोकने और उन्हें शांत रहने को कहा। वो हाथों से इशारा कर उन्हें बैठने को कहते हैं और बताते हैं कि ये आउट नहीं है।
Advertisement
फिर धोनी ने साक्षी को यूं समझाया
मैच के बीच साक्षी के सेलिब्रेशन और धोनी के रिएक्शन का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे क्यूट मोमेंट बता रहे हैं। दरअसल, धोनी खुद बता चुके हैं कि साक्षी क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानतीं। उनके इस सेलिब्रेशन के बाद फैंस धोनी के इसी पुराने बयान को भी याद कर रहे हैं।
7 रनों से टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
बात भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच की करें तो सेमीफाइनल में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 253/7 का रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बनाया। यह T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों में 89 रनों (8 चौके, 7 छक्के) की तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
Advertisement
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंग्लैंड ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। जैकब बेथल ने महज 48 गेंदों में 105 रनों (8 चौके, 7 छक्के) की यादगार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और 7 रनों से यह मुकाबला हार गई। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 09:30 IST