पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट ने किया नाम का ऐलान
- भारत
- 2 min read

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी मिली है। अब सीईओ के नेतृत्व में ही मंदिर की तमाम व्यवस्था का संचालन होगा। ट्रस्ट के सचिव के निर्देश पर सीओ मंदिर की तमाम गतिविधियों और व्यवस्था का संचालन करेंगे। दरअसल, राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।
भक्तों की आस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद ट्रस्ट ने सीओ की नियुक्ति का निर्णय लिया। करीब 2 महीने चली प्रक्रिया के बाद एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है।
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के बारे में
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी। जितेंद्र मिश्रा एयर मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए और भारतीय वायुसेना के Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनका वायुसेना करियर दिसंबर 1986 से अप्रैल 2026 तक रहा।
Advertisement
मिश्रा के पास ऑपरेशनल और कमांड से जुड़ा लंबा अनुभव रहा है। वह एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट, 18 विंग और 15 विंग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। यही नहीं इसके अलावा उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डिप्टी चीफ ऑपरेशन और डॉक्ट्रीन, ऑर्गेनाइजेशन एंड ट्रेनिंग से जुड़ी जिम्मेदारी निभाई। उनके सैन्य करियर में Sarvottam Yudh Seva Medal (SYSM), Ati Vishisht Seva Medal (AVSM) और Vishisht Seva Medal (VSM) जैसे महत्वपूर्ण सम्मान शामिल हैं।. .