नवी मुंबई में अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ निवासियों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में बेलापुर पहाड़ी ढलानों पर 30 धार्मिक ढांचे बनाए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Protest
Representative | Image: Shutterstock

Navi Mumbai : महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में लोगों ने भूस्खलन संभावित पहाड़ी की ढलानों पर बनाए गए धार्मिक ढांचों के जरिए किए गए अतिक्रमण को हटाने में अधिकारियों पर निष्क्रियता का रविवार को आरोप लगाया और सैकड़ों लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में बेलापुर पहाड़ी ढलानों पर 30 धार्मिक ढांचे बनाए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) की एजेंसी सिडको ने इन ढांचों को अवैध करार दिया था और ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां और बैनर लेकर दावा किया कि ये ढांचे पर्यावरण और हरित क्षेत्र के लिए खतरा हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: बीरेन सिंह ने 31 दिसंबर को मांगी माफी और आज दिया इस्तीफा

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड