BREAKING: अमृतसर के अस्पताल की लेडी डॉक्टर संग छेड़छाड़, मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने की 'गंदी हरकत'
अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

Amritsar News: कोलकाता कांड को लेकर देश में बवाल अबतक थमा नहीं है। इस बीच महिला डॉक्टरों के साथ लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अब अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ की घटना आई है।
जानकारी के मुताबिक दो युवकों ने गुरु नानक अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक रेजिडेंट महिला डॉक्टर ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने रूम में जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
दो युवकों ने किया पीछा और फिर…
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्टल जा रही थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के पास दो अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने उसका पर्सन छीनने की कोशिश की और डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की। जब डॉक्टर ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गए।
Advertisement
डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में लगे CCTV कैमरे खंगाले गए। फुटेज उतनी क्लियर नहीं थी, जिसकी वजह से आरोपियों की साफ तस्वीर नजर नहीं आई।
कोलकाता कांड को लेकर देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा
गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई, उस घटना को लेकर पहले ही देशभर के डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। घटना के खिलाफ देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी हुए। बावजूद इसके डॉक्टरों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)