मुरादाबाद में आकाश बन अल्ताफ ने महिला को फंसाया, रेप कर बनाया VIDEO, डालने लगा बुर्का पहनने का दबाव

मुरादाबाद में धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर दुष्‍कर्म कर ब्‍लैकेमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Moradabad Love Jihad
अल्ताफ ने महिला को फंसाया, रेप कर बनाया वीडियो, डालने लगा बुर्का पहनने का दबाव | Image: Republic

UP News: मुरादाबाद में धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर दुष्‍कर्म कर ब्‍लैकेमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अल्ताफ ने अपना नाम आकाश बताकर दोस्‍ती कर ली। उसके बाद वो उसे प्यार की जाल में फंसाकर बलात्कार किया और वीडियो बना लिया।

महिला को जब आरोपी के असली नाम और धर्म की जानकारी हुई तो उसने बातचीत बंद कर दी। तब आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन कर रही है।

शारीरिक संबंध का वीडियो बना पति से करा दिया अलग

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। वह अमरोहा में एक निजी कंपनी में काम करने जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। युवक ने अपना नाम आकाश बताया था। कई बार दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोपी युवक आकाश नाम बताकर उससे बातचीत करता रहा।

Advertisement

एक दिन आरोपी पीड़िता के घर आ गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी ली। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम आकाश नहीं, अल्ताफ है और वह अमरोहा का रहने वाला है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसी वीडियो का धमकी देकर उसने पीडि़ता को उसके पति से अलग करा दिया।

बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का डालने लगा दबाव

Advertisement

महिला ने बताया कि अल्ताफ उसके साथ जबरदस्‍ती रहने लगा। अब वो धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने, बुर्का  पहनने, नमाज पढ़ने और मांस खाने का दबाव डालने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर वो महिला को मारने पीटने लगा। महिला ने बताया कि उसकी 4 साल की बेटी के साथ भी अल्ताफ ने गलत हरकत की। मेरी नींद खुली तो बोला कि नशे में गलती से हो गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- अतीक की पत्नी शाइस्‍ता का चल गया पता, CCTV फुटेज में बमबाज के साथ आई नजर; STF ने बिछाया जाल
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड