अपडेटेड 7 March 2024 at 00:01 IST
Republic Summit: आज रिपब्लिक के मंच पर लगेगा राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट
Republic Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 7 मार्च को रिपब्लिक समिट में मुख्य अतिथि होंगे।
- भारत
- 2 min read

Republic Summit 2024: भारत का सबसे बड़ा न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट-2024 आज, 7 मार्च को होने वाला है। इसके लिए मंच सजकर तैयार हो चुका है। आज के रिपब्लिक समिट का विषय 'Bharat: The Next Decade' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिपब्लिक समिट में मुख्य अतिथि होंगे।
आपको बता दें कि आज रिपब्लिक समिट का फोकस इस बात पर रहेगा कि भारत अगले 10 वर्षों में क्या कर सकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश 2047 से पहले 'विकसित भारत' का सपना पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। यह समिट भारतीय राजनीति, ई-गवर्नेंस, व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, खेल समेत कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
इसके अलावा, यह समिट देश के शीर्ष राजनीतिक, नौकरशाही, व्यापार और प्रौद्योगिकी नेताओं को एक छत के नीचे लाएगा, जो व्यावहारिक चर्चा करेंगे। 7 मार्च को सुबह 9 बजे से कई प्लेटफार्मों पर इस समिट का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
रिपब्लिक समिट के 2024 संस्करण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, निर्मला सीतारमण, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हैं।
Advertisement
Republic Summit: ये नेता हो सकते हैं शामिल
- निर्मला सीतारमण
- अमित शाह
- अश्विनी वैष्णव
- केवी कामथ
- इसरो प्रमुख सोमनाथ
- हिमंत बिस्वा सरमा
- हरदीप सिंह पुरी
- मोहम्मद नशीद
- संजीव गोयनका
- डॉ देवी शेट्टी
- अमिताभ कांत
- हरीश साल्वे
- एनआर नारायण मूर्ति
Republic Summit 2024 Live Streaming: कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण
Republic TV LIVE TV: https://www.republicworld.com/livetv/
R Bharat LIVE TV: https://www.republicbharat.com/livetv/
Republic World Youtube: https://www.youtube.com/RepublicWorld
R Bharat Youtube: https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
आपको बता दें कि रिपब्लिक भारत एक लाइव ब्लॉग भी चलाएगा, जहां यूजर्स को समिट से जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 18:48 IST