'माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें...', क्या है वो 5 चीजें जो आपको जीरो से हीरो बनाता है? अक्षय कुमार ने दी सीख

अक्षय कुमार ने कहा कि आप, आपकी किस्मत, आपका भगवान और आपके माता-पिता का आशीर्वाद यही 5 चीजें मिलाकर आपको जीरो से लेकर ऊपर तक ले जाएंगे ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akshay Kumar
Akshay Kumar | Image: Republic

Republic Plenary Summit: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) किसी भी शो में जाते हैं तो दर्शकों में एक अलग तरह का जोश पैदा कर देते हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'Republic Plenary Summit' में भी उन्होंने यही किया। स्टेज पर आते ही अक्षय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'लिमिटलेस भारत' की थीम पर बात करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य पर फोकस डालते हुए कहा कि हमें 'लिमिटलेस सेहत' की भी जरूरत है।

खिलाड़ी कुमार ने कहा कि मैं अलग सोचता हूं मेरे पिता मुझे क्या करते थे कि अगर गिलास सदा खाली है तो इसे पूरा भर दें इसे खाली नहीं छोड़ना चाहिए और यह आपको खुद ही करना होगा। आप, आपकी किस्मत, आपका भगवान और आपके माता-पिता का आशीर्वाद यही 5 चीजें मिलाकर आपको जीरो से लेकर ऊपर तक ले जाएंगे और यह मेरे साथ हुआ है। जो भी हुआ है वो नसीब, मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद से हुआ है। जिंदगी में आपको जीरो से आगे बढ़ाना है तो हमेशा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलना वरना आगे नहीं जा पाओगे।

मुझे देशभक्ति पर फिल्में बनाना अच्छा लगता है- अक्षय कुमार

Republic Plenary Summit पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जब से मैंने अपना प्रोडक्शन शुरू किया है, तब से कई देशभक्ति फिल्में बनाई है। मेरी पत्नी मुझे चिढ़ाती भी है कि और कितना अपने देश को बचाओगे। लेकिन, मैं आगे भी ऐसी देशभक्ति फिल्में बनाता रहूंगा। भले ही ये फिल्में ज्यादा कमाई नहीं करे, लेकिन मेरे लिए असली कमाई वो है जब मैं किसी जवान से मिलता हूं और वो कहता है कि मैंने अपने बच्चों के साथ आपकी वो फिल्म देखी, बहुत अच्छा लगा। 

Advertisement

अर्नब गोस्वामी से क्या बोले अक्षय कुमार?

जब अक्षय कुमार सेहत से जुड़ी बातें कर रहे थे तब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये सब बोलते हुए आप मुझे घूर क्यों रहे हैं? इसका जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि मैं आपको घूर नहीं बल्कि आपसे दूर जा रहा हूं, क्योंकि आप बेहद फिट हैं। मुझे भरोसा है कि आप भी काम जल्दी खत्म कर जल्दी सो जाते होंगे।

Advertisement

'आप चिल्लाते हैं तो मुझे अच्छा लगता है'

अर्नब गोस्वामी ने कहा कि वैसे तो मेरा और बॉलीवुड का रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं है। इसपर 'स्काईफोर्स' एक्टर ने कहा- मुझे तो आपका शो बहुत पसंद है। आपका गुस्सा मुझे अच्छा लगता है। सबसे खास बात ये है कि आप गलत चीजों पर सवाल उठाते हैं और उसे बदलना चाहते हैं। और जब तक आप ऐसी बातों पर चिल्लाएंगे नहीं, जनता आपकी बात सुनेगी नहीं।

इसे भी पढ़ें: 'मैं आपको घूर नहीं रहा आपसे दूर जा रहा हूं, आपका गुस्सा मुझे अच्छा लगता है', अर्नब के बारे में अक्षय कुमार ने ऐसा क्यों कहा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड