गणतंत्र दिवस पर अभेद्य किले में तब्दील हुई राजधानी, दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद; 70 हजार पुलिसकर्मी दे रहे पहरा

देश आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi
Delhi | Image: Representative

Republic Day Security: देश आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर भर में 70 से ज्यादा कंपनियां और 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी ‘हाई अलर्ट’ पर है। ऐसे में सिर्फ दिल्ली में 15 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 6 लेयर की सिक्योरिटी लगाई गई है।

दिल्ली की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी में डेटा के आधार पर चेहरे की पहचान करने और वीडियो एनालिटिक्स की सुविधा से लैस 2,500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हवाई क्षेत्र में खतरों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए चार किलोमीटर के दायरे में ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई गई है। छतों पर स्नाइपर की तैनाती की गई है। परेड मार्ग पर 200 से ज्यादा इमारतों को सील किया गया है। इसके अलावा परेड मार्ग की ओर खुलने वाली आवासीय इमारतों की खिड़कियों पर भी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

कमांडो, पीसीआर वैन और...

शहर में खासकर मध्य दिल्ली में शनिवार से यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बल रविवार के समारोह के मद्देनजर निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। कर्तव्य पथ के मुख्य परिचालन क्षेत्र में लगभग 15,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कर्तव्य पथ और शहर के चारों ओर अहम स्थानों पर कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन, विध्वंस रोधी जांच और स्वाट टीम तैनात हैं।

Advertisement

अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, 'जहां परेड होगी, हमने उन नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली जिलों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया है। प्रत्येक क्षेत्र का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) या अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। लापता व्यक्तियों के लिए बूथ, हेल्पडेस्क और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की स्थापना के अलावा ऐसे स्थान निर्धारित किए गए हैं जहां परेड शुरू होने से पहले आगंतुक अपनी गाड़ियों की चाबियां जमा करा सकते हैं।'

विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी परेड

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर इससे संबंधित समारोह होगा। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला से होकर गुजरेगी।

Advertisement

इन रास्तों से रहें दूर

पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा शनिवार रात 10 बजे से ही रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड, कर्तव्य पथ पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है। 

सी-हेक्सागन से इंडिया गेट तक का मार्ग रविवार को सुबह सवा नौ बजे से लेकर परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद है। परेड खत्म होने तक अन्य राज्यों से किसी भी भारी वाहन/हल्के मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मेट्रो सेवा सभी स्टेशन पर दिनभर उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ 76th Republic Day Parade LIVE: कर्तव्य पथ से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, 76वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में उत्साह
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड