LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ Republic Day Parade : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड... दुनिया ने देखी भारत की ताकत

India News : आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां हुई। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण इसमे होने वाली परेड रही। इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ है।

Follow : Google News Icon  
Republic Day 2025 LIVE: Marching Contingents, 31 Tableaux Parade at Kartavya Path
Republic Day 2025 LIVE: Marching Contingents, 31 Tableaux Parade at Kartavya Path | Image: Republic

आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां हुई। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण इसमे होने वाली परेड रही। इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ है। इस बार के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि इंडोनिशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो रहे जो परेड देख सरप्राइज रह गए। 


जिन लोगों से बात हुई वे सभी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए- अश्विनी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों से बात की गई थी, वे सभी आज गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने दुनिया में कहीं भी हो रहे सकारात्मक काम को फैलाने का एक बड़ा अभियान चलाया है। मैं प्रधानमंत्री और आज यहां शामिल होने आए लोगों का धन्यवाद करता हूं।"
 


76वां गणतंत्र दिवस: जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


Advertisement

सभी को याद करना महत्वपूर्ण जिन्होंने संविधान बनाने में भूमिका निभाई- CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, प्रधानमंत्री मोदी ने हमें इस वर्ष को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का अवसर दिया है। उन सभी लोगों को याद करना महत्वपूर्ण है जिन्होंने संविधान बनाने में भूमिका निभाई है..."


पद्म श्री पुरस्कार विजेता अद्वैत चरण ने जताई खुशी

पद्म श्री पुरस्कार विजेता अद्वैत चरण गणनायक ने 'पद्म श्री' से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उन्होंने कहा, "बहुत खुशी है, एक कलाकार के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। पद्म श्री देश का सबसे बड़ा सम्मान है क्योंकि इसमें 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद है। एक कलाकार को और क्या चाहिए... यह आपको भविष्य में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है..."


Advertisement

नक्सलवाद प्रभावित तुमालपाड़ में जवानों ने पहली बार फहराया राष्ट्रीय ध्वज

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद से प्रभावित तुमालपाड़ में पहली बार CRPF 74वीं बटालियन के जवानों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कमांडेंट हिमांशु पांडे भी मौजूद थे।


मैं आज पहली बार इंदौर में गणतंत्र दिवस के लिए आया- CM मोहन

76वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं आज पहली बार इंदौर में गणतंत्र दिवस के लिए आया था... इंदौर से कई मामलों में पूरा प्रदेश और देश सीखता है। मेरी ओर से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी को बधाई।"


प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे।


76वें गणतंत्र दिवस परेड का शानदार समापन

कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड का समापन हुआ।


गणतंत्र दिवस परेड में 40 विमान ने किया प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और 7 हेलीकॉप्टर सहित कुल 40 विमान शामिल थे।


सुंदर शहर थीम पर आधारित चंडीगढ़ की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने "सुंदर शहर" थीम के तहत परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण का जश्न मनाते हुए एक झांकी पेश की। अपनी सोची-समझी शहरी योजना, हरियाली और अनूठी वास्तुकला के लिए मशहूर चंडीगढ़ वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करता है और एक प्रमुख फिल्म शूटिंग केंद्र के रूप में कार्य करता है।


पश्चिम बंगाल की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। झांकी में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला की उत्कृष्टता और कलात्मक परंपराओं को दर्शाया गया है।


वित्तीय सेवा विभाग की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में वित्तीय सेवा विभाग की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।     


संस्कृति मंत्रालय की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में संस्कृति मंत्रालय की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


आंध्र प्रदेश 'एटिकोप्पाका बुम्मालु- पर्यावरण हितैषी लकड़ी के खिलौने' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश 'एटिकोप्पाका बुम्मालु- पर्यावरण हितैषी लकड़ी के खिलौने' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।    


बिहार की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में बिहार की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


उत्तर प्रदेश की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।  


नवीन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में नवीन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


झारखंड- 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और विकास की परंपरा' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में झारखंड- 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और विकास की परंपरा' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


हरियाणा- 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा- 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


पंजाब की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। 


उत्तराखंड- 'सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड- 'सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


गुजरात की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात की 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।  


गोवा- 'स्वर्णिम गोवा विरासत और विकास' की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में गोवा- 'स्वर्णिम गोवा विरासत और विकास' की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।  


जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।


भारतीय तटरक्षक बल की झांकी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय तटरक्षक बल की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।   


डीआरडीओ की झांकी 'रक्षा कवच' बनी आकर्षण का केंद्र

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में डीआरडीओ की झांकी 'रक्षा कवच' ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। 


परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने लिया हिस्सा

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। जो एक मजबूत ‘आत्मनिर्भर’ नौसेना को दिखाता है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है।


पहली सैना की टुकड़ी 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवेलरी जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेट है, मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म और नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS) ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।


इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 सदस्यीय बैंड ने किया मार्च

इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों से युक्त मार्चिंग टुकड़ी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

इस वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं।


राष्ट्रपति मुर्मू को दी गई सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली।


सेना, नौसेना और वायु सेना का अनोखा नजारा

76वें गणतंत्र दिवस की पहली हवाई संरचना, 'ध्वज संरचना'। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के Mi-17 1V हेलीकॉप्टर आसमान से उड़ान भरते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना के संबंधित सेवा ध्वजों को ले जा रहे हैं और पुष्प वर्षा कर रहे हैं। 


परेड में स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण की बजाई जा रही धुन

76वें गणतंत्र दिवस परेड में 300 कलाकारों के एक समूह द्वारा स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण के साथ धुन बजाई जा रही है। संस्कृति मंत्रालय ने वाद्ययंत्रों के इस समूह को एक साथ लाया है जिसमें पवन और ताल वाद्यों का विस्तृत मिश्रण शामिल है।


राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया।


76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद राष्ट्रपति मुर्मू और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मौजूद हैं।  राष्ट्रपति सुबियांटो इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं।


पीएम मोदी ने परेड देखने पहुंचे लोगों का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। 


गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।


PM ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।


राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां वह शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि सुबह साढ़े 10 बजे गणतंत्र दिवस परेड होगी शुरू
 


सीएम योगी बोले- 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा, "मैं पूरे प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु, संपन्न, लोकतांत्रिक, गणतंत्र भारत के रूप में अपनी नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए पूरी मजबूती से नेतृत्व प्रदान करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत को स्वाधीन करने के लिए बाध्य किया..."


सीएम योगी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया ध्वजारोहण

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


भारत लोकतंत्र की जननी- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत लोकतंत्र की जननी है, अनादिकाल से यहां गणराज्य रहे हैं और गणतंत्र, जनतंत्र का उदय हुआ है... जब संविधान निर्माताओं ने संविधान बनाया था तब उनकी कल्पना यह थी कि 5 साल में एक बार चुनाव होंगे और लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ ही होते थे लेकिन बाद में परिस्थितियां ऐसी बनी कि चुनाव अलग-अलग होने लगे। आज स्थिति यह है कि हर 6 महीने में चुनाव हो ही जाते हैं इसलिए अब जरूरत है कि देश में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ हों..."


देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- नड्डा

जेपी नड्डा ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समस्त संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र की संप्रभुता, एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने वाले हमारे वीर जवानों को कोटिशः नमन करता हूँ। आइए, हम सभी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी 
जी के 'विकसित भारत' के संकल्पों को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।


CM योगी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना

गणतंत्र दिवस के मौके पर CM योगी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। आइए, हम सभी संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!'


'सारे जहां से अच्छा' की धुन के साथ होगी परेड की शुरूआत

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बजाकर करेंगे।


गणतंत्र दिवस: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।'


गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका ने दी शुभकामनाएं

आज देशभर में 76वें गणतंत्र दिवस जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमेरिका ने भारत को शुभकामनाएं दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुभकामाएं देते हुए एक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके राष्ट्र के गणतंत्र दिवस पर बधाई देता हूं। हम भारत के संविधान के स्थायी महत्व को पहचानने में उनके साथ हैं।


परेड में पहली बार दिखेगा जल-थल-आकाश का तालमेल

परेड में कई चीजें भी पहली बार देखने को मिलेंगी। इस बार पहली बार तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) की संयुक्त झांकी होगी, जो सशस्त्र बलों के बीच तालमेल को दर्शाएगी।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, झांकी में युद्ध के मैदान का परिदृश्य दिखाया जाएगा, जिसमें स्वदेशी अर्जुन युद्धक टैंक, तेजस लड़ाकू विमान और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ थल, जल और वायु में समन्वित अभियान का प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ होगा।


इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो होंगे मुख्य अतिथि

भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। यह महत्वपूर्ण दिन भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों, समृद्ध इतिहास और इसकी विविध आबादी को बांधने वाली एकता की याद दिलाता है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में समारोह, भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हालांकि, इस देशभक्ति दिवस का केंद्रबिंदु नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था) पर गणतंत्र दिवस परेड होगी। परेड में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 
 


आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा देश

आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन देश ने संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। गणतंत्र दिवस की परेड रविवार (26 जनवरी 2025) की सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर परेड कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ रखी गई है।
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड