Republic Day Parade 2025: कितने बजे शुरू होगी परेड, घर बैठे कहां देख सकेंगे? ये है इस साल की थीम और चीफ गेस्ट

Republic Day Parade 2025: आज भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर राजकीय समारोह में हिस्सा लेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day Parade
Republic Day Parade | Image: PTI

Republic Day Parade 2025: आज भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर राजकीय समारोह में हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि यह गणतंत्र दिवस परेड 2025 भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल का मिश्रण होगी जो संविधान और जन भागीदारी के 75 सालों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

रिपब्लिक डे परेड कब होगी शुरू?

रिपब्लिक डे परेड 26 जनवरी 2025 को सुबह शुरू होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। नई दिल्ली में परेड रविवार को सुबह 10:30 बजे विजय चौक पर शुरू होगी, फिर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए इंडिया गेट से गुजरेगी और लाल किले पर खत्म होगी। समारोह का समापन भारत की हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा।

रिपब्लिक डे परेड घर बैठे-बैठे कहां देखें?

रिपब्लिक डे परेड को आप अपने घर बैठे-बैठे टीवी या ऑनलाइन मीडियम के जरिए अपने फोन और लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। टीवी पर चैनल दूरदर्शन पर परेड का सीधा प्रसारण हो रहा है। कवरेज सुबह लगभग 9:00 बजे भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण समारोह के साथ शुरू होती है।

ऑनलाइन दर्शक इस इवेंट को दूरदर्शन नेशनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा प्रसार भारती लाइव, डिज्नी+ हॉटस्टार और अन्य न्यूज चैनल के यूट्यूबह चैनल पर भी लाइव देख सकेंगे।

Advertisement

रिपब्लिक डे परेड की थीम

इस साल परेड की थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" है, जो भारतीय संविधान के लागू होने के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

रिपब्लिक डे परेड के मुख्य अतिथि

इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबियांतो और इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का भारत में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि हमारे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में उनका होना भारत के लिए गर्व की बात है। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः गणतंत्र दिवस पर अभेद्य किले में तब्दील हुई राजधानी, दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद; 70 हजार पुलिसकर्मी दे रहे पहरा

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड