Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर मालेगांव में पुलिस परेड ग्राउंड में धमाका, 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day 2026
गणतंत्र दिवस पर मालेगांव में पुलिस परेड ग्राउंड में धमाका, 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर | Image: X

महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। यह हादसा पुलिस परेड ग्राउंड से करीब 259 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां एक व्यक्ति गुब्बारों में नाइट्रोजन गैस भरकर बेच रहा था। हादसे में 2 बच्‍चे सहित 5 लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सुबह पुलिस परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

ठीक उसी समय परेड ग्राउंड के पास एक गुब्बारे वाला नाइट्रोजन गैस से गुब्बारे फुलाकर बेच रहा था। गणतंत्र दिवस के जश्न में बच्चे और परिवार गुब्बारे खरीदने के लिए वहां जमा हो गए थे।

हादसे में 5 लोग घायल

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों की पहचान विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एक लोकल प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नासिक रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में हुआ।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- कई लड़कियों से बना चुकी थी संबंध, अब 16 साल की भतीजी पर थी नजर; लेस्‍बियन रिलेशन से इनकार पर बुआ ने रुद्राक्ष की माला से गला घोंट मार डाला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड