Republic Day 2025: परेड में पहली बार दिखेगी सेना के तीनों अंगों की संयुक्त झांकी, जानिए क्या-क्या होगा खास?

परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी, जो भारत की विरासत और विकास यात्रा को दर्शाएगी। इसकी शुरुआत 300 कलाकार करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day Parade 2025
Republic Day Parade 2025 | Image: ANI

Republic Day 2025 Parade: भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का भी इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। हर बार परेड में कुछ न कुछ अलग और खास होता ही हैं।

हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। आइए जानते हैं इस बार परेड में क्या-क्या अलग और खास होगा?

क्या है इस बार की थीम?

गणतंत्र दिवस की परेड रविवार (26 जनवरी 2025) की सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर परेड कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ रखी गई है।

परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी, जो भारत की विरासत और विकास यात्रा को दर्शाएगी। इसकी शुरुआत 300 कलाकार करेंगे। इस बार परेड में 31 झांकियां, 18 मार्चिंग कंटिजेंट और 15 बैंड शामिल होंगे। परेड में 5000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement

गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि कौन?

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस बार रिपब्लिक डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी भाग लेगा। सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति होंगे। जान लें कि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो साल 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

पहली बार दिखेगा जल-थल-आकाश का तालमेल

परेड में कई चीजें भी पहली बार देखने को मिलेंगी। इस बार पहली बार तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) की संयुक्त झांकी होगी, जो सशस्त्र बलों के बीच तालमेल को दर्शाएगी।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, झांकी में युद्ध के मैदान का परिदृश्य दिखाया जाएगा, जिसमें स्वदेशी अर्जुन युद्धक टैंक, तेजस लड़ाकू विमान और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ थल, जल और वायु में समन्वित अभियान का प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ होगा।

Advertisement

किन-किन राज्यों की दिखेगी झांकी?

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जिन राज्यों की झांकियां इस बार देखने को मिलने वाली हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, झारखंड, गुजरात, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की झांकी इस बार काफी खास होगी, जिसमें महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा।

वहीं, 8 साल बाद कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी दिखेगी। इसमें नालंदा की विरासत दिखाई जेगी। वहीं मध्य प्रदेश की झांकी में कूनो नेशनल पार्क दिखाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की झांकिया भी समारोह की शोभा को बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़ें: शारदा सिन्‍हा पद्म विभूषण और अरिजीत सिंह पद्मश्री से सम्‍मानित; मनोरंजन जगत की इन हस्तियों को मिलेगा सम्‍मान- LIST

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड