अपडेटेड 25 January 2025 at 22:30 IST

शारदा सिन्‍हा पद्म विभूषण और अरिजीत सिंह पद्मश्री से सम्‍मानित; मनोरंजन जगत की इन हस्तियों को मिलेगा सम्‍मान- LIST

लिस्ट में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह, लोकगायिका शारदा सिन्हा, सिंगर पंकज उधास और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर के नाम हैं।

Follow : Google News Icon  
Padma Awards 2025
Padma Awards 2025 | Image: Instagram

Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल देश की कुल 139 बड़ी हस्तियां को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 113 हस्तियों को पद्मश्री, 19 को पद्म भूषण और 7 को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। कला के क्षेत्र में इस साल कुल 51 हस्तियों के नाम सूची में हैं।

मनोरंजन जगत की कुछ बड़ी हस्तियों इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगी। लिस्ट में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह, लोकगायिका शारदा सिन्हा और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर के नाम हैं।

अरिजीत सिंह-शारदा सिन्हा को पद्म सम्मान

अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सूची में लोक गायिका शारदा सिन्हा का नाम भी शामिल हैं। कला जगत में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। शारदा सिन्हा को यह अवॉर्ड मरणोपरांत दिया जाएगा। 5 नवंबर 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

सिंगर पंकज उधास भी अब हमारे बीच नहीं रहे। 26 फरवरी 2024 को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

ये हस्तियां भी होंगी सम्मानित

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अन्य हस्तियों की बात करें तो अरिजीत सिंह के अलावा सिंगर जसपिंदर नरुला को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, आनंत नाग, जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण, साउथ के स्टार एस अजित कुमार, डायरेक्टर शेखर कपूर और शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा।

वहीं, इंडियन वायलनिस्ट लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम के साथ कथक डांसर और कोरियोग्राफर कुमुदनी लक्ष्मीकांत लाखिया को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले पद्मश्री सम्मान का ऐलान, मुस्लिम भजन गायिका सहित 113 हस्तियां होंगी सम्मानित; पूरी LIST

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 January 2025 at 22:29 IST