R. Bharat Summit: रिपब्लिक भारत के मंच पर राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

R. भारत समिट का विषय इस बार 'किसमें कितना है दम' रखा गया है। राजनीति के धुरंधरों से रिपब्लिक भारत वो सीधे सवाल पूछेगा, जिसका सीधा सरोकार आपसे है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Summit 2024
राष्ट्रीय सर्वोपरि सम्मेलन | Image: Republic

R. Bharat Summit 2024: देश का सबसे बड़ा न्यूज इवेंट रिपब्लिक भारत समिट-2024 शुक्रवार, 18 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रहा है। यह मंच राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के दिग्गजों से सजा होगा। इस बार के समिट को 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन (Rashtra Sarvopari Sammelan)' के नाम से जाना जाएगा। भारत के नंबर 1 न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ द्वारा हर साल सजने वाला यह सबसे बड़ा न्यूज इवेंट एक बार फिर सज रहा है। R. भारत समिट अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से गुलजार होगा। राजनीति के धुरंधरों से रिपब्लिक भारत वो सीधे सवाल पूछेगा, जिसका सीधा सरोकार आपसे है।

रिपब्लिक भारत समिट का विषय इस बार 'किसमें कितना है दम' रखा गया है। रिपब्लिक भारत का यह 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' समिट समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में 'राष्ट्र के नाम' की भावना का जश्न मनाता है। यह वार्षिक सम्मेलन राजनीति, खेल, बिजनेस, फिल्म और अन्य क्षेत्रों से प्रभावशाली हस्तियों को एक मंच पर लाता है। ऐसे नेताओं से सीधे सवाल किए जाते हैं, जो राष्ट्र-निर्माण के लिए फैसले हैं।

Republic Bharat Summit के खास मेहमान

शिवराज सिंह चौहान
विषय: खेती, किसानी, सियासी कहानी

अनुराग ठाकुर
विषय: संगठन की बारी

Advertisement

सुधांशु त्रिवेदी बनाम संजय सिंह
विषय: राजनीति का रण

अखिलेश यादव
विषय: कितना कारगर PDA?

Advertisement

विजय कारिया, राविन ग्रुप के प्रमुख
विषय: राविन समूह

बाबा रामदेव
विषय: बाबा, बिजनेस और ब्रांड

पैनल डिस्कशन
बांसुरी स्वराज और शगुन परिहार

संजय झा (JDU)
विषय: नीतीश के नंबर 2

पैनल डिस्कशन
शिवम त्यागी, कंचना यादव, अनुराग भदौरिया, वारिस पठान
विषय: बटेंगे तो कटेंगे

आतिशी
विषय: बड़ी जिम्मेदरी, चुनौती भारी

धर्मेंद्र प्रधान
विषय: हरियाणा का बाजीगर

चार उपमुख्यमंत्री
विषय: दमदार डिप्टी सीएम

रक्षा पैनल
विषय: युद्ध के दुष्प्रभाव

दुर्गेश कुमार (अभिनेता, पंचायत)
विषय: छोटा शहर, बड़े सपने

मालिनी अवस्थी
विषय: लोकगीत और संगीत

कपिल मिश्रा, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, विष्णु शंकर जैन
विषय: वक्फ बिल क्यों जरूरी?

कन्हैया मित्तल, भजन गायक

लवलीना बोरगोहेन, योगेश कथुनिया, रुबीना फ्रांसिस
विषय: खेल से खिलता देश

विक्रमादित्य सिंह बनाम जयराम ठाकुर
विषय: देवभूमि का सियासी संग्राम

स्मृति ईरानी
विषय: सियासत के समीक्षा


कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण?

Republic Summit 2024 का सीधा प्रसारण रिपब्लिक भारत के सभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। जहां यूजर्स को समिट से जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा।

Republic Bharat LIVE TV: https://www.republicbharat.com/livetv
Website : https://www.republicbharat.com
Youtube: https://www.youtube.com/RepublicTVBharat

ये भी पढ़ें: 7 बार से विधायक और बैंक में नौकरी, नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने ली गोपनीयता की शपथ 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड