BREAKING: 7 बार से विधायक और बैंक में नौकरी, नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने ली गोपनीयता की शपथ

Anil Vij oath: अनिल विज पिछले 7 बार से विधायक चुने जा रहे हैं। वो 1990 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anil Vij takes oath
अनिल विज ने ली गोपनीयता की शपथ | Image: ANI

Haryana Cabinet ministers: नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अंबाला कैंट से विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल विज पिछले 7 बार से विधायक चुने जा रहे हैं। वो 1990 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे, इसके बाद से ये सिलसिला जारी है। अनित विज ने राजनीति की शुरूआत  ABVP से की थी। 

अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वो लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। 1970 में ABVP में शामिल हुए थे। 1974 में उन्होंने बैंक में नौकरी की और 1990 में पहली बार विधायक बने। उन्हें 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 71 साल के हैं अनिल विज की मनोहर सरकार में सेकेंड पोजीशन थी। 

हरियाणा में हो सकते हैं अधिकतम 14 मंत्री

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कृष्ण लाल पंवार और राव नरबीर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं।

दूसरी बार सीएम बने नायब सिंह सैनी

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) के कई नेता और कई राज्यों के सीएम, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Advertisement

अंबाला के मिजापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वो इसी साल 12 मार्च, 2024 को पहली बार सीएम बने थे। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक सैनी के राजनीतिक करियर की बात करें तो नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। वो सीएम बनने से पहले हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए और 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे।

ये बी पढ़ें: शक्ति प्रदर्शन का दौर; उमर के बहाने पहले INDI, अब सैनी की शपथ के दिन NDA दिखाएगा ताकत

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड