प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Shivraj Singh Chouhan
MP CM Shivraj Singh Chouhan. | Image: PTI

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। चौहान ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, ताकि हमारे किसानों ने कड़ी मेहनत से जो प्याज उगाया है, वह वैश्विक बाजारों तक पहुंच सके और उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।''

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तय किया गया था, लेकिन जब प्याज की कीमतें गिरने लगीं और किसानों को कम प्रतिफल मिलने लगा, तो इसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार ने फैसला किया है कि 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क भी पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए।’’

प्याज पर निर्यात शुल्क हटेगा

वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना में कहा था कि निर्यात शुल्क एक अप्रैल से पूरी तरह हटा दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसान हितैषी है और कृषकों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। निर्यात शुल्क हटाने का मकसद प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसानों को बचाना है।

यह भी पढ़ें: AAP को लगा किसका डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भागे विधायक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड