लश्कर से रिश्ते, मुंबई हमले में भूमिका और हेडली की कैसे की मदद? तहव्वुर राणा से क्या-क्या पूछा जाना है, NIA ने बना ली लिस्ट

17 साल के लंबे इंतजार के बाद आतंकी तहव्वुर राणा भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में है। भारत आने पर आतंकी तहव्वुर राणा से NIA की टीम पूछताछ भी करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahawwur Rana Extradition
Tahawwur Rana Extradition | Image: Republic

Tahawwur Hussain Rana: 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया जा रहा है तो राजधानी दिल्ली में आज सिक्योरिटी बेहद टाइट है। NIA मुख्यालय से लेकर तिहाड़ जेल तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आतंकी तहव्वुर राणा भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में है। भारत आने पर आतंकी तहव्वुर राणा से NIA की टीम पूछताछ भी करेगी।

तहव्वुर राणा से कौन कौन से सवाल पूछे जा सकते हैं उसकी एक लिस्ट रिपब्लिक भारत के पास है। तहव्वुर राणा का NIA से जब सामना होगा तो NIA 100-200 से ज्यादा सवाल तहव्वुर राणा से सकती है। फिलहाल हम आपको वो 7 सवाल बताएंगे जो NIA की टीम तहव्वुर राणा से हर हाल में पूछ सकती है।

तहव्वुर राणा का होगा इन सवालों से सामना!

26/11 हमलों में भूमिका

  • मुंबई हमलों में उसकी भूमिका क्या थी?
  • उसने डेविड कोलमैन हेडली की कैसे मदद की?
  • हमलों की योजना बनाने में उसकी क्या भूमिका थी?
  • हमलों के लिए जानकारी जुटाने में उसने क्या मदद की?

लश्कर-ए-तैयबा से संबंध

  • लश्कर-ए-तैयबा के साथ उसके संबंध कैसे थे?
  • उसने लश्कर-ए-तैयबा को क्या सहायता प्रदान की?
  • लश्कर-ए-तैयबा के अन्य सदस्यों के बारे में उसकी जानकारी क्या है?

आईएसआई से संबंध

  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके संबंध कैसे थे?
  • आईएसआई ने उसे क्या निर्देश दिए?
  • हमलों में आईएसआई की क्या भूमिका थी?

हमलों की योजना

  • हमलों की योजना कहां बनाई गई थी?
  • योजना में कौन-कौन शामिल था?
  • हमलों के लिए धन और हथियार कैसे जुटाए गए?

हमलों के बाद की भूमिका

  • हमलों के बाद उसने क्या किया?
  • उसने जांच एजेंसियों से बचने के लिए क्या कदम उठाए?

अतिरिक्त जानकारी

राणा ने हमले से पहले आगरा, दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घूमकर रेकी की थी। इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

ये भी पता लगाने की कोशिश होगी कि मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद वो अपराध की दुनिया में कैसे गया और फिर आईएसआई के लिए कैसे काम करने लगा?

Advertisement

NIA मुख्यालय के सेल में रखा जाएगा तहव्वुर राणा

एनआईए इन सवालों के जवाबों के आधार पर 26/11 हमलों की जांच को आगे बढ़ाएगी और हमलों में शामिल अन्य लोगों और संगठनों का पता लगाने की कोशिश करेगी। सामने आया है कि तहव्वुर राणा को NIA मुख्यालय के सेल में रखा जाएगा। सेल के अंदर ही तहव्वुर राणा का मेडिकल होगा और NIA मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर इन्वेस्टीगेशन रूम बनाया गया है। एनआईए मुख्यालय में बने इन्वेस्टीगेशन सेल में सिर्फ 12 लोगों की एंट्री होगी, जिनमें एनआईए के डीजी सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा और डीआईजी जया रॉय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आतंकियों पर रहम नहीं...राणा के भारत में लैंड होने से पहले बीजेपी का पोस्‍ट

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड