राहुल गांधी और थलापति विजय की 'वो' रील, जिसे Meta ने कर दिया था ब्लॉक; अब वापस लौटी, क्या है पूरा विवाद?

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया था कि मेटा ने राहुल गांधी और तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय की एक रील को ब्लॉक कर दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul-Vijay
Rahul-Vijay | Image: X

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया था कि मेटा ने राहुल गांधी और तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय की एक रील को ब्लॉक कर दिया था। पार्टी ने इसके लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया।

हालांकि, सरकारी सूत्रों ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि इससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उस रील को मेटा की अंदरुनी पॉलिसी की वजह से ब्लॉक किया गया होगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता की वो रील अब वापस आ गई है। पार्टी के एक नेता के अनुसार, वायरल रील पर एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज आ गए थे, जबकि वायरल तस्वीर वाली पोस्ट पहले ही 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "Instagram ने LOP राहुल गांधी की उस रील और तस्वीरों वाली पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें आज के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें और थलपति विजय को दिखाया गया था। इस वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन (1.2 करोड़) व्यूज मिले थे, और तस्वीरों वाली वायरल पोस्ट पहले ही 46 मिलियन (4.6 करोड़) लोगों तक पहुंच चुकी थी। Meta ने इस बात का कोई कारण नहीं बताया है कि उनका अकाउंट एक्सेस क्यों नहीं हो पा रहा है। यह "गड़बड़ी" MEITY के नियमों की वजह से है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबाया जा रहा है। उनके X (ट्विटर) की पहुंच, YouTube व्यूज और Insta फॉलोअर्स, सभी को दबाया गया है। इसी तरह भारत के विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जाता है।"

Advertisement

राहुल गांधी ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया स्क्रीनशॉट

राहुल गांधी ने ब्लॉक की गई रील का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया और लिखा, “इसमें आखिर इतना डराने वाला क्या है? थिरु विजय और मेरे साथ वाली यह रील भारत के IT नियमों के तहत क्यों ब्लॉक की गई?”

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “पहले उन्होंने रील ब्लॉक की, फिर उन्होंने वह स्टोरी भी हटा दी जिसमें पूछा गया था कि इसे क्यों ब्लॉक किया गया।”

Advertisement

सरकार की सफाई भी आई

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सूत्रों ने साफ किया कि पोस्ट को ब्लॉक करने की वजह इंस्टाग्राम का अपना अंदरूनी कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम था, जिसने गलती से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कंटेंट को फ्लैग कर दिया था। मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई में उसकी कोई भूमिका नहीं थी, और अब प्लेटफॉर्म पर वे पोस्ट फिर से बहाल कर दिए गए हैं।

इन सूत्रों के मुताबिक, यह दावा कि MeitY ने विपक्ष के नेता की पोस्ट पर रोक लगाने का आदेश दिया था, गलत था। यह कार्रवाई पूरी तरह से प्लेटफॉर्म के ऑटोमेटेड सिस्टम की वजह से हुई थी, और अब वह कंटेंट फिर से उपलब्ध करा दिया गया है।

आपको बता दें कि रविवार को, तमिलनाडु ने अपने आधुनिक इतिहास में सबसे नाटकीय राजनीतिक बदलावों में से एक देखा, जब तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, और इस तरह द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (AIADMK) के दशकों पुराने राजनीतिक दबदबे को खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ेंः 'हमने परमाणु परीक्षण किया था तो दुनिया की आंखें लाल हो गईं': PM मोदी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड