Red Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से घर रहने की अपील;गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Red Alert Mumbai: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 25 सितंबर की सुबह से 26 सितंबर 2024, सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Rains: IMD Issues Alerts for Heavy Rainfall Across Maharashtra, September 25-29, 2024
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट | Image: PTI

Red Alert Mumbai : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 25 सितंबर की सुबह से 26 सितंबर 2024, सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार, 26 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

BMC प्रशासन ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के चलते केवल अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। तेज़ बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मुंबई और पड़ोसी जिलों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जो गुरुवार सुबह तक जारी रह सकता है। साथ ही, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

तटीय इलाकों में जारी ऑरेंज अलर्ट

विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है। बतादें भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मुलुंड और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं।

Advertisement

हवाई यातायात पर भी बारिश का असर

इस बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। मुंबई आ रहीं दो उड़ानों का रूट बदलकर उन्हें दूसरे शहरों में उतारना पड़ा और कई उड़ानें मंजूरी का इंतजार करती रहीं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:  नया मोबाइल खरीदना लड़के को पड़ा भारी, दोस्तों ने मांगी समोसा पार्टी, इनकार करने पर चाकू से गोदा; मौत

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Photo: महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें, बुजुर्ग और युवा... जम्मू-कश्मीर चुनाव में उत्साह के साथ वोटिंग

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड