भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे TMC के बागी सांसद, काकोली घोष और सायोनी घोष मौजूद, क्या लेंगे बड़ा फैसला?
Rebel TMC MPs: TMC में बगावत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि TMC के बागी सभी सांसद आज भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं, जहां वे बैठक करेंगे।
- भारत
- 2 min read

Rebel TMC MP: TMC में बगावत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि TMC के बागी सभी सांसद आज भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं, जहां वे बैठक करेंगे।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे नेताओं में अभी तक शताब्दि रॉय, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, काकोली घोष, सुदीप बंदोपाध्याय, सायोनी घोष, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और जून मालिया का नाम शामिल है।
बागी गुट की संख्या बढ़कर हुई 22: काकोली घोष
वहीं, इससे पहले TMC की बागी सांसदों की लीडर कही जाने वाली काकोली घोष ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके नेतृत्व वाले बागी गुट की संख्या 22 हो गई है। उनका कहना है कि दो और TMC सांसद जल्द ही इस गुट में शामिल होने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कोई नाम नहीं बताया।
उन्होंने कहा, “बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे।”
Advertisement
शुभेंदु अधिकारी भी होंगे बैठक का हिस्सा?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट के सूत्रों के अनुसार, सांसदों की प्रस्तावित बैठक अब कोलकाता के बजाय देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही है। सूत्रों से यह जानकारी भी सामने आई थी कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते थे।
हालांकि, दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण से जुड़े कुछ जरूरी और आधिकारिक कार्यक्रमों में व्यस्त होने की वजह से अब उनके दिल्ली पहुंचने की उम्मीद काफी कम जताई जा रही है।
Advertisement
लोकसभा अध्यक्ष से अलग गुट की मान्यता की मांग
इसी बीच इस पूरे घटनाक्रम को हवा तब मिली जब शुक्रवार को 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक बेहद संवेदनशील दस्तावेज सार्वजनिक हो गया। इस अहम दस्तावेज पर दस्तखत करने वाले प्रमुख नेताओं में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मन बसुनिया, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपदा सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीकुर रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय समेत पार्टी के कई अन्य दिग्गज सांसद शामिल बताए जा रहे हैं।